केजरीवाल की सुनामी में उड़ गए पंजाब के कांग्रेसी मुख्यमंत्री, चुनाव हारे कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब विधानसभा चुनावों की VVIP सीटों में शुमार पटियाला विधानसभा क्षेत्र पर सबकी नजर है। हो भी क्यों न, यहां से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जो मैदान में हैं, जो इस बार कांग्रेस से अलग बीजेपी के साथ गठबंधन में लड़ रहे हैं। परंतु उनके लिए सुखद खबर नहीं आ रही है। इस सीट पर अमरिंदर सिंह सीट हार गए हैं, जबकि आम आदमी पार्टी के अजीतपाल सिंह कोहली ने जीत हासिल की है। कैप्टन अमरिंदर सिंह का खुद का सीट नहीं बचा पाना उनके लिए एक बड़ा झटका है।यह भी पढ़ें : चांद सी निखर जाती है पोटलोई ड्रेस पहनने वाली दुल्हन, जानिए मणिपुरी कैसे करते हैं इसें तैयारकिसे कितने वोट मिले-Ajit Pal Singh Kohli (AAP) – 30052Amarinder Singh (Punjab Lok Congress Party) – 17527Harpal Juneja (SAD) – 7647Vishnu Sharma (Indian National Congress) – 6002पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इस बार अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे थे। कांग्रेस ने उन्हें घरेने के लिए विष्णु शर्मा को मैदान में उतारा तो शिरोमणि अकाली दल की ओर से हरपाल जुनेजा चुनौती पेश कर रहे थे। आम आदमी पार्टी ने अजीतपाल सिंह कोहली को टिकट दिया था। कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला सीट पर अभी तक आसानी से जीतते आए थे, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी की लहर में उनकी सीट भी बह गई।यह भी पढ़ें : अरुणाचल में है दुनिया का सबसे ऊंचा प्राकृतिक शिवलिंग, आकार देखकर दंग रह जाते हैं लोगपटियाला सीट पर 20 फरवरी को मतदान हुआ था। पटियाला में इस बार 2017 के मुकाबले 2.62 फीसदी कम मतदान हुआ है। इस बार वोटिंग 63.58 फीसदी रही है जबकि 2017 में 66.20 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। पटियाला सीट पर कुल 1,59,428 मतदाता हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह 2002, 2007, 2012 और 2017 में पटियाला सीट से जीत चुके हैं।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...