नहर में गिरी वाहन से लोगो को सुरक्षित बचाकर निकालने वाले युवक हुए सम्मानित ।

     विनोद नेताम   
बालोद  :-  जिला के गुरूर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोरर में हुए दुर्घटना में  ट्रैक्टर  नहर में जा गिरा ।  ग्राम सोरर से लगी हुई गंगरेल नहर  यह दर्दनाक हासदा घटित हुआ घटणा के वक्त ट्रैक्टर पर 03 व्यक्ति सवार थे  जिसमें से  2 व्यक्तियों की जान  ग्राम सोरर निवासी दारा सिंह बघेल द्वारा बहादुरी व साहस का परिचय देते हुए पानी से उन्हें बाहर निकाल कर उनका जीवन बचाया । जिसके चलते गुरूर  थाना प्रभारी रोहित मालेकर द्वारा, दारा सिंह बघेल का सम्मान किया गया उनके इस   साहसिक  कार्य के लिए उन्हें दुसरो के लिए प्रेरणा स्त्रोत बताया,वही घटना के 9 घंटे के बाद लापता युवक की लाश मिल गई है, उसे नहीं बचाया जा सका तीनो युवक गुजरा के बताये जा रहें है । ज्ञात हो कि गुरूर विकासखंड थाना क्षेत्र का यह ग्राम कुछ सालों से अवैध शराब तस्करों का गढ़ बन गया था , जिसके चलते गांव की बहन बेटियों का घर से बाहर निकलना दुभर हो गया था आलम यह था कि शराब माफियाओं के खिलाफ कोई कुछ बोलने और कहने को तैयार नहीं था , लेकिन ग्राम सोरर के इस नवजवान युवक ने दो व्यक्ति जो जिन्दगी और मौत के बीच में फंसे थे उन्हें जिंदा बाहर निकाल कर यह बता दिया है कि ग्राम सोरर के नवजवानों की रगों में आज भी छत्तिसगढ़ महतारी की करिया बेटी और बेटा का खून बहता है । बहरहाल दारा सिंह बघेल की बहादुरी से पुरा गांव ही नहीं समस्त जिलावासी खुश हैं और सभी दारा सिंह की बहादुरी को सलाम कर रहे है , तो वंही ग्राम पंचायत सोरर में खुलेआम शराब की अवैध बिक्री कर गांव की नाम को खराब करने वाले लोगों को लोग कोस रहे है । समाज के लिए मिशाल पेश किया है दारा सिंह बघेल ने जिसकी जितनी तारीफ की जाए उतना कम है ।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online