गणेश को मिली व्हील चेयर, समाज कल्याण विभाग से

धमतरी 14 मार्च 2022/धमतरी तहसील के ग्राम बारगरी निवासी पेशे से मजदूर श्री विशेषण मरकाम अब निश्चिंत है कि, उनका आठ साल का बेटा बिना किसी सहारे के इधर-उधर आना-जाना कर सकेगा। दरअसल आठ साल के गणेश मरकाम को 55 प्रतिशत मानसिक मंदता तो है। साथ ही उसके दोनों पैर मुड़े हैं। इसकी वजह से वह बिना किसी सहारे के चलना तो दूर, खड़े भी नहीं हो सकता।  बच्चे की इस पीड़ा को कम करने पिता श्री विशेषण मरकाम ने समाज कल्याण विभाग में आज आवेदन प्रस्तुत किया। बच्चे को तत्काल व्हील चेयर प्रदाय किया गया। श्री विशेषण मरकाम खुश होकर विभागीय योजना की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हैं जिसके कारण अब पुत्र गणेश को व्हील चेयर मिली जो उसके लिए काफ़ी उपयोगी सिद्ध होगा।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online