देशी शराब दुकान हटाने को लेकर लामबंद हुए गुरूर नगर पंचायत के पार्षद ।

विनोद नेताम
     बालोद : जिले के गुरूर नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 12 में स्थित देशी शराब दुकान को हटाने की मांग नगरवासी लंबे समय से कर रहे हैं । नगरवासियों की इस मांग को लेकर आज नगर पंचायत गुरूर के सभी पार्षदों ने  हस्ताक्षर युक्त आवेदन पत्र जिला कलेक्टर को सौंपा है। महिला पार्षदों की मानें तो देशी शराब दुकान के चलते कई व्यावहारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सरकार ने शराब दुकानों को बंद करने का निर्णय तो नहीं लिया है, लेकिन हम चाहते हैं कि शराब की दुकानों को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाए, जहां किसी को कोई समस्या न हो ।
इससे पहले कई बार जिला के अनेक शराब दुकान को हटाने हेतू जिलावासी व जनप्रतिनिधि एकत्र हुए हैं और प्रशासन के द्वारा हटाई भी गई है , लेकिन नगर पंचायत गुरूर के  वार्ड क्रमांक  12 में स्थित सरकारी शराब दुकान को हटाने के बाद शराब दुकान को कंहा स्थानान्तरण किया जाना है इसकी समस्या हो सकती है ।वार्ड क्रमांक 12  नगर पंचायत गुरूर पार्षद  मुकेश साहू अपने वार्ड की महिलाओं के साथ बालोद कलेक्ट्रेट पहुंचे जंहा पर  उन्होंने कलेक्टर को आवेदन पत्र सौंपा है । मुकेश साहू  की मानें तो सरकारी शराब दुकान के चलते वार्ड का  माहौल खराब हो रहा है। लोग अपने घर के आसपास शराब की बोतलें लेकर पीने बैठ जाते हैं, इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही आसपास चखना दुकान भी खुल चुके हैं, जिसके कारण रहवासियों को काफी दिक्कतें होती है। महिलाओं ने बताया कि हम सब महिलाओं को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दैनिक कार्य के दौरान  आने-जाने में दिक्कतें होती है। कभी-कभी तो कई जगह शराब पीकर लोग पड़े रहते हैं और गंदे  गाली-गलौज करते हैं । बहरहाल मामले में जिला प्रशासन क्या फैसला लेती है यह देखना होगा , क्योंकि नगर पंचायत गुरूर अंतर्गत सरकारी शराब दुकान संचालन हेतू जगह की बहुत कमी बताई जाती है , तो वंही नगर में कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने ने दंबगई दिखाते हुए नगर पंचायत गुरूर की सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है । ऐसे में जिला प्रशासन को आगे आने वाले दिनों में सरकारी देशी शराब दुकान गुरूर संचालन हेतू कुछ ना कुछ करना होगा ।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online