महेन्द्र व तुषार ने किया राज्य स्तरीय विशेष शिविर में प्रतिनिधित्व...
उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के आयोजन ने राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय सात दिवसीय विशेष शिविर श्री रामचंद्र मिशन आश्रम अम्लेश्वर 26 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित किया गया जिसमे बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शास. स्नात. महविद्यालय धमतरी की रासेयो इकाइयों से महेन्द्र कुमार साहू व तुषार धीवर ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। शिविर में पूरे छत्तीसगढ़ राज्य से 200 से अधिक स्वयंसेवक शामिल हुए। स्वयंसेवक को शिविर दिनचर्या के अनुसार प्रतिदिन प्रात: जागरण योगाभ्यास कराया गया। शिविर दिनचर्या के अंतर्गत परियोजना कार्य में भी स्वयंसेवको ने रुचि दिखाई। परियोजना कार्य ने तालाब गहारीकरण चबूतरा निर्माण तालाब सफाई जैसे बड़े बड़े कार्य किए गए। नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। शिविर में छात्रो के लिए निशुल्क स्पोकन इंग्लिश की क्लास भी लगाई गई।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...