ब्रह्माकुमारीज धमतरी में मनाया गया महाशिवरात्रि का महापर्व।
धमतरी । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय धमतरी द्वारा जिला अस्पताल सिविल लाइन स्थित दिव्यधाम सेवा केंद्र में 86वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर निगम धमतरी के आयुक्त श्री मनीष मिश्रा जी, डीएसपी (अजाक) रागिनी तिवारी, स्मृति रेखा मिश्रा तथा धमतरी जिले की संचालिका ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम परमपिता परमात्मा को याद कर किया गया, तत्पश्चात कार्यक्रम में पधारे अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं झंडा वंदन किया गया।
नगर निगम आयुक्त मनीष मिश्रा जी ने सभी को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक परिस्थिती के इतनी बुरी हो गई है की हर तरफ से आज सभी को शांति की आवश्यकता है। जितने ज्यादा से ज्यादा लोग इस संस्था से जुड़ जाए तो नकारात्मक शक्ति आसानी से दूर हो जायेगा, उन्होंने आज इस कार्यक्रम में मुझे बुलाने के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पधारी डीएसपी रागिनी तिवारी ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज के बारे में मैंने सुना था लेकिन मेरा आना यह पहली बार हुआ है। हमेशा से मेरी ये इच्छा थी कि कभी ऐसे कार्यक्रम में आऊं। पुलिस सर्विस में संबंधित विषयों के बारे में जानकारी देते हुए कुछ अनुभव साझा किए l
ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी ने परमपिता परमात्मा शिव के इस धरा पर अवतरण के बारे में बताते हुए साथ ही शिव जयंती महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व सभी को बताया।
साथ ही रत्नाबांधा रोड स्थित मिशन ग्राउंड में महाशिवरात्रि के अवसर में मंगलवार 1 मार्च से आयोजित आध्यात्मिक शिव दर्शन मेला में अधिक से अधिक संख्या में सभी को आने का निमंत्रण देते हुए आग्रह किया। यह शिव दर्शन मेला 1 मार्च से 6 मार्च तक प्रति दिन संध्या 5 बजे से 9 बजे तक मिशन ग्राउंड धमतरी में आयोजित है।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...