बीमार सोनम के संरक्षण के लिए एडजेक्ट फाउंडेशन रुद्री की भूमिका अति सराहनीय उमेश साहू
धमतरी ...ज्ञात हो कि 2 दिन पहले समाचार पत्र के माध्यम से सबको जानकारी हुई की एक ऐसी बच्ची जिनके दो भाई हैं और जिनके माता-पिता इस दुनिया में नहीं है वह बीमारी स्थिति में बैठेना अस्पताल में मैं भर्ती है त्वरित जिला सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू के साथ जिला साहू संघ के अध्यक्ष दयाराम साहू और युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हीरेंद्र साहू के द्वारा जाकर के हाल-चाल जाना गया और आर्थिक मदद भी की गई साथ ही समाजिक जनों से चर्चा करके इन बच्चों को समाज अपने संरक्षण में लेने की बात भी किये। इसी क्रम में यह भी पता चला कि इस बच्ची को आज से 3 वर्ष पूर्व ग्राम रुद्री में एडजेक्ट फाउंडेशन का शुरुआत हुआ और शुरू से ही इस बच्ची को उस फाउंडेशन के द्वारा संरक्षण प्राप्त हुआ आवास भोजन और पढ़ाई का सहयोग फाउंडेशन के द्वारा किया जाता रहा इस फाउंडेशन में अनेक सेवा भाई सेवाभावी लोग अपनी मदद करते रहते हैं जिसके माध्यम से ऐसे बच्चों के संरक्षण विशेषकर दिव्यांग बच्चों का का कार्य किया जाता है आज भी उस संस्था में लगभग 35 दिव्यांग बच्चे संरक्षित है ।साहू समाज के जिलाध्यक्ष दयाराम साहू जी ने इस फाउंडेशन के साथ-साथ और अन्य संगठनों गुजराती समाज से भैया प्रितेश गांधी जी ,नगरी के स्वर्ग धाम सेवा समिति के प्रमुख सनी छाजेड़ जी, समाजसेवी शिवा प्रधान जी और साथ ही करेली बड़ी के शिक्षक समूह के द्वारा भी बच्ची का सहयोग किया गया है ।इन सब के द्वारा इस बच्ची का प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से जो मदद किया गया उन सभी संगठनों का उन सभी सेवाभावीयों का आभार व्यक्त किया गया। आगे इस बच्ची के और साथ में उनके दोनों भाइयों के उज्जवल भविष्य के लिए जिला साहू संघ के द्वारा योजना तैयार किया जा रहा है।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...