विश्वविद्यालय की परीक्षाएं ऑफलाइन या ऑनलाइन पर संशय...आपातकालीन विशेष बैठक में कुलपति ने संकाय अध्यक्षों से की चर्चा...सभी ने एकमत से ऑफलाइन कादिया प्रस्ताव...!

रायपुर 26 मार्च 2022  पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आज दोपहर बाद एक महत्वपूर्ण आपात बैठक संकाय अध्यक्षों के साथ कुलपति केसरी लाल वर्मा ने की है इस बैठक में आने वाले दिनों में विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को लेकर लगभग 2 घंटे तक मंथन किया गया है इस दौरान सभी संकाय अध्यक्षों ने एकमत से यह प्रस्ताव दिया है कि विश्वविद्यालय की यूजी और पीजी स्तर की आने वाले दिनों में होने वाली परीक्षाएं ऑफलाइन तर्ज पर ली जाएं वही अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक विश्वविद्यालय प्रबंधन को उच्च शिक्षा विभाग से ऐसे दिशा निर्देश मिल चुके हैं कि आने वाले दिनों में सभी परीक्षाएं ऑनलाइन ली जाएं इससे पहले विश्वविद्यालय ने ऑफलाइन परीक्षा की तैयारियां की थी वहीं राज्य विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भाजपा सदस्य अजय चंद्राकर के सवाल पर उच्च शिक्षा मंत्री ने सदन में स्पष्ट रूप से यह सवाल के जवाब में कहा था कि विश्वविद्यालय की परीक्षाएं ऑफलाइन ली जाएंगी ऐसे में सदन के अंदर की गई घोषणा की भी धज्जियां उड़ सकती हैं जब परीक्षाएं ऑनलाइन होने की सूचना सामने आए हालांकि इस प्रश्न पर फिलहाल संशय बना हुआ है साथ ही एक विश्वविद्यालय की परीक्षाएं ऑनलाइन संपादित हो चुकी है इसलिए इसलिए संभावनाएं ऑनलाइन परीक्षा की बढ़ती जा रही है पिछले दिनों मुख्यमंत्री से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात में भी मुख्यमंत्री ने एक तरह से आश्वासन दे दिया था कि आने वाले दिनों में विश्वविद्यालय स्तर की परीक्षाएं ऑनलाइन दी जाएंगी जबकि दूसरी तरफ इस तरह की किसी निर्णय आने की स्थिति में शिक्षक वर्ग चिंतित है और युवा पीढ़ी के भविष्य को लेकर परेशान हैं


अन्य राज्यों में ऑफलाइन परीक्षाएं हुई हैं

छत्तीसगढ़ प्रदेश के अलावा राज्य से लगे सीमावर्ती राज्यों में महाराष्ट्र पुणे हरियाणा आदि राज्यों में लगभग ऑफलाइन परीक्षाएं आरंभ हो चुकी हैं और काफी परीक्षाएं पूर्ण हो चुकी है वहीं छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य होगा जो ऑनलाइन परीक्षा लेने की तैयारी कर रहा है यह निर्णय आश्चर्यजनक ही नहीं विवादास्पद भी हो सकता है

जैसी शिक्षा वैसी परीक्षा



सूत्रों के मुताबिक जैसी शिक्षा वैसी परीक्षा के तर्ज पर राज्य शासन का उचित शिक्षा विभाग ऑनलाइन परीक्षा के लिए निर्देश जारी कर सकता है यही तर्क दिया जा रहा है क्योंकि ज्यादातर कक्षाएं ऑनलाइन संचालित हुई हैं 
मगर ऑफलाइन कक्षाएं भी हुई है इस बात को महत्व कम पर किया गया है संभावना इस बात की बढ़ गई है की परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी


शिक्षा शास्त्रियों ने ऑफलाइन का दिया प्रस्ताव


विद्यालय प्रबंधन के शॉर्ट नोटिस पर आयोजित बैठक में सभी बोर्ड अध्यक्षों ने एकमत होकर ऑफलाइन परीक्षा संचालित करने का प्रस्ताव दिया है यह प्रस्ताव राज्य शासन के उच्च शिक्षा विभाग को भेजा जाएगा जहां से मुहर लगने के बाद परीक्षाओं का मोड तैयार होगा फिलहाल यही सूचना है कि ऑनलाइन की तैयारियां की जा रही हैं

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online