समस्त क्षेत्रवासियों की खुशहाली के लिए बूढ़ेश्वर महादेव में विधायक ने किये जलाभिषेक

धमतरी.. महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर धमतरी के इतवारी बाजार में विराजमान बूढ़ेश्वर महादेव में विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने जलाभिषेक कर समस्त क्षेत्रवासियों के लिए सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना किए। जलाभिषेक के उपरांत भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद लेकर प्रसादी ग्रहण किए। विधायक ने समस्त क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई देते हुए कहा कि भगवान शिव सत्य, अनंत, अनादि, भगवंत, ओंकार, ब्रह्म, शक्ति, भक्ति के प्रतीक हैं, इनसे ही सारी सृष्टि है। भगवान शिव समस्त जगत के कल्याण करता है, इनके उपासना करने मात्र से भगवान भोलेनाथ पूजा अर्चना करने से ही समस्त कष्टों को हर लेते हैं और जीवन में सुख समृद्धि और आनंद के अमृत रूपी रस से भर कर जीवन का उद्धार कर देते हैं, उनकी महिमा अत्यंत ही अपार है सबके जीवन में जीवन में खुशियां बाबा भोलेनाथ ने आशीर्वाद से भरा होता हैं। महाशिवरात्रि पर्व पर पूजा अर्चना करने एवं जलाभिषेक करने के लिए विधायक के साथ प्रदेश सहकारी भाजपा प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी   दयाराम साहू , जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू , जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू , सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू , युवा मोर्चा सदस्य वीरेंद्र साहू  , नील पटेल, महिला मोर्चा चन्द्रकला पटेल , रूखमणी सोनकर , सीमा चौबे , नीलू रजक सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online