रूस के टैंको में खत्म हो गया डीजल, यूक्रेन वालों के किया ऐसा हाल, उड़ रही मजाक


इस समय रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है जिसका छठवां दिन है। रूस के भयंकर हमले के बावजूद यूक्रेन की सेना हार मानने को तैयार नहीं है। इसके चलते यूक्रेन ने अभी रूसी सेना को कीव के बाहर ही रोक रखा है। इस युद्ध के दौरान यूक्रेन के अंदर से कई मजेदार कहानियां भी सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि यूक्रेन में एक रूसी टैंक का तेल खत्म हो गया और वहां से निकल रहा एक यूक्रेनी नागरिक रूस के सैनिकों के मजे लेने लगा।देखें वायरल वीडियो-<blockquote class=twitter-tweet><p lang=en dir=ltr>Multiple videos on social media of Russian military out of fuel, food and stuck on highways <a href=https://t.co/UTKLmTJf38>pic.twitter.com/UTKLmTJf38</a></p>— Liveuamap (@Liveuamap) <a href=https://twitter.com/Liveuamap/status/1497485623225200640?ref_src=twsrc%5Etfw>February 26, 2022</a></blockquote> <script async src=https://platform.twitter.com/widgets.js charset=utf-8></script>इस वीडियो को कई यूजर्स ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि रूसी सेना का एक टैंक सड़क पर अकेला खड़ा दिखाई देता है। थोड़ी देर बाद उस सड़क से एक यूक्रेनी नागरिक कार से गुजर रहा होती है। वह गाड़ी खड़ी कर रूसी सैनिकों से पूछता है कि, क्या हुआ? तो रूसी सैनिक कहते हैं कि, उनके टैंक का तेल खत्म हो गया है। वह फ्यूल का इंतजार कर रहे हैं।इसके बाद यूक्रेन का वह नागरिक रूसी सैनिकों के मजे ले लेता है। वह कहता है कि क्या टैंक टूट गया है, इस पर रूसी सैनिक फिर जवाब देते हैं कि वे डीजल का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद यूक्रेनी नागरिक कहता है कि मैं आप लोगों को वापस रूस तक खींचकर ले जा सकता हूं और घर छोड़ सकता हूं। जिसके बाद सभी रूसी सैनिक हंसने लगते हैं।बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक अब रूसी सैनिकों को यूक्रेन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक और वीडियो पिछले दिन वायरल हुआ था जिसमें दिखा कि यूक्रेन का एक किसान रूस के एक टैंक को अपने ट्रैक्टर में बांध लिया और लेकर भाग गया। उसके पीछे रूसी सैनिक भी भागते दिखे।

 ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online