परिणीति चोपड़ा ने पूरी की फिल्म "ऊंचाई" की शूटिंग, सेट पर हुई इमोशनल

मुंबई। सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बन रहीं फिल्म "ऊंचाई" की शूटिंग अभी भी जारी है। हालांकि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसकी जानकारी अभिनेता अनुपम खेर द्वारा दी गई है। 

फिल्म के सेट पर जहां परिणीति के फिल्म रैपअप का जश्न मनाया जा रहा था, वहीं थोड़ी ही देर में वहां उपस्थित सभी लोग भावुक भी हो गएं। सेट पर अपने आखिरी दिन पर परिणीति चोपड़ा अपने आंसुओं को रोक नहीं पायीं और स्पीच देते हुए वे काफी इमोशनल हो गई। 

यह खबर भी पढ़ें: इस गांव में लोग एक-दुसरे को सीटी बजाकर बुलाते हैं, जो लोग सीटी नहीं बजा पाते...

अभिनेता अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे परिणीति की तारीफ कर रहे हैं और इसके बाद परिणीति भी रैपअप स्पीच देते हुए भावुक हो गईं। 

इस वीडियो के साथ अनुपम कैप्शन में लिखते हैं, "ऊंचाई: परिणीति चोपड़ा ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी की। परि तुम्हारे साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। आखिरी रात उन रोती हुई ऑखो ने साफ जाहिर कर दिया। लेकिन सूरज बड़जात्या ने तुम्हारे साथ कुछ ऐसा ही किया है। उन्होंने तुम्हें सिनेमा से प्रेम करना सिखाया। जब तक हम नहीं मिलते तबतक खुश रहो। हमें तुम्हारी बहुत याद आएंगी। प्यार और आशीर्वाद हमेशा।"

यह खबर भी पढ़ें: एक दुल्हन से शादी रचाने के लिए बारात लेकर पहुंचे दो दूल्हे, फिर हुआ कुछ ऐसा...

बता दें "ऊंचाई" अनुपम के करियर की 520वीं फिल्म हैं। अनुपम खेर और परिणीति चोपड़ा के अलावा फिल्म में बोमन ईरानी, अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता और सारिका भी मुख्य किरदार में है। फिल्म की स्टारकास्ट इतनी बेहतरीन है तो यकीनन फिल्म भी बहुत खास होने वाली है। इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आयीं है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



Get Todays Latest Fatehpur News On This Blog. There Is Lac Of News Of Fatehpur On Blogger That's Why I Had Started This Blog News... Fatehpur News, Fatehpur News Today, Fatehpur News Today Fatehpur, News

 ALL Credit of this post going to fatehpurnewstoday.blogspot.com .

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online