यूक्रेन पर रूस से लगातार हमलों से बौखलाया गया है अमरीका, अब लिया ऐसा बड़ा फैसला, उड़ेगी पुतिन की नींद
रूसी ने यूक्रेन पर हमले (Russia Ukraine war) तेज कर दिए हैं। खासतौर से यूक्रेन की राजधानी कीव रूस के निशाने पर है। सूत्रों के अनुसार रूस ने कीव (Ukraines capital Kyiv) के लिए सबसे विशालकाय सैना को भेज दिया है। इतना ही नहीं कीव पर लगातार बमबारी जारी है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने यूक्रेन के पत्र के एजेंडे पर शाम 3 बजे से बैठक भी बुला ली है। वहीं अब अमेरिका ने भी बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में रूस के 12 डिप्लोमेट्स (Russia 12 Diplomats) को देश से निकलने का आदेश दिया है। रूसी राजदूत की ओर से ये जानकारी दी गई है। ये भी पढ़ेंः यूक्रेन की राजधानी कीव में खूनी जंग की हो चुकी है शुरुआत, मोदी सरकार ने दी ऐसी चेतावनीरूस ने अमेरिका के इस कदम को शत्रुतापूर्ण कदम बताया है। समाचार एजेंसियों की रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ने कहा है कि रूस के 12 डिप्लोमेट्स को नॉन डिप्लोमेटिक एक्टिविटीज (non diplomatic activities) के कारण देश से बाहर निकलने के लिए कहा गया है। हमने रूस के 12 इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स को देश से निकाला है। वहीं यूक्रेन के नागरिकों ने बड़ी तादाद में पहुंचकर न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय के बाहर युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन किए। यूक्रेनी नागरिक रूस को संयुक्त राष्ट्र संघ से बाहर निकालने की मांग कर रहे थे।ये भी पढ़ेंः मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, वायु सेना के विमानों को भेजेगी यूक्रेन, है बड़ी वजहवहीं यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों (Indian student in Ukraine) को वापस लाने के काम में तेजी के लिए सरकार ने ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) में वायु सेना के परिवहन विमानों को शामिल करने का निर्देश दिया है। उच्च पदस्थ आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वायुसेना के विमानों का इस्तेमाल यूक्रेन में मानवीय सहायता सामग्री ले जाने के लिए भी किया जाएगा। ये विमान भारत से राहत सामग्री लेकर जाएंगे और लौटते समय वहां से भारतीय छात्रों को वापस लेकर आएंगे।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...