ओम हर हर महादेव चैरिटेबल ट्रस्ट एवं संभ्रांत नागरिकों ने फिर से योगी जी की सरकार हेतु एवं विधायक सुभाष राय के जीत हासिल के लिए किया मनोकामना के रूप में हवन पूजन एवं भव्य आरती
जलालपुर अंबेडकर नगर । जलालपुर विधानसभा में स्थित ग्राम पंचायत जफरपुर में हनुमान जी के मंदिर के प्रांगण में हवन व पूजन का आयोजन हर हर महादेव चैरिटेबल ट्रस्ट एवं भाजपा के शुभचिंतकों व संभ्रांत नागरिकों के द्वारा किया गया। भारतीय जनता पार्टी की जीत एवं फिर से योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनने की व विधायक सुभाष राय की जीत की मनोकामना पूर्ण करने के रूप में भव्य आरती एवं हवन पूजन किया गया । इस शुभ अवसर पर ओम हर हर महादेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अभिमन्यु सिंह, प्रभाकर उपाध्याय ,रोहित सिंह, डॉक्टर राजेश प्रांजल सिंह, शिवांश उपाध्याय, राज कुमार, धुरिया पूर्व प्रधान ,श्री राम राजभर आदि ग्राम पंचायत के लोग उपस्थित रहे।
ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...