धुरी विधानसभा सीट से जीते पंजाब में आप के सबसे बड़े नेता भगवंत मान, देखें किसको हराया


पंजाब विधानसभा चुनावों में धुरी विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के भगवंत मान ने जीत दर्ज कर की है। भगवंत मान का नाम आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री के तौर पर रखा गया था, जिसे लोगों ने स्वीकार किया है। शिरोमण‍ि अकाली दल ने प्रकाश चंद्र गर्ग को प्रत्याशी बनाया था तो बीजेपी ने रणदीप सिंह को मैदान में उतारा था।यह भी पढ़ें : चांद सी निखर जाती है पोटलोई ड्रेस पहनने वाली दुल्हन, जानिए मणिपुरी कैसे करते हैं इसें तैयार2017 में धुरी इस सीट पर कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी ने आम आदमी पार्टी के जसवीर सिंह जस्सी सेखो को 2,811 मतों के अंतराल से हराकर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस, श‍िरोमण‍ि अकाली दल के साथ-साथ इस सीट पर दो बार न‍िर्दलीय प्रत्‍याशी भी चुनाव जीत चुके हैं। साल 2017 के चुनाव में कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी को 49,347 (38.42%) वोट म‍िले थे।यह भी पढ़ें : अरुणाचल में है दुनिया का सबसे ऊंचा प्राकृतिक शिवलिंग, आकार देखकर दंग रह जाते हैं लोगआम आदमी पार्टी के जसवीर सिंह जस्सी सेखो को 46,536 (36.24%) मत प्राप्‍त हुए थे। तीसरे नंबर पर रहे श‍िरोमण‍ि अकाली दल के हरि सिंह को 28,611 (22.28%) वोट हास‍िल हुए थे। वहीं चौथे नंबर पर अकाली दल (M) के सुरजीत स‍िंह काबुला को 1,405 (1.09%) और बसपा के भोला स‍िंह को भी 1,390 (1.08%) वोट म‍िले थे। इस सीट पर कड़े मुकाबले में कांग्रेस के गोल्‍डी ने अकाली दल के सेखो को 2,811 मतों के अंतराल से हराकर जीत दर्ज की थी। इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्‍या 1,64,322 है।

 ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online