बाइकर्स ने हैरतअंगेज उछाल से दर्शकों का बढ़ाया रोमांच.....मुख्यमंत्री ने भूपेश बघेल बाइक चलाकर किया अभिवादन
रायपुर 6 मार्च 2022 नेशनल सुपर क्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन बाइकर्स ने जबरदस्त रोमांच से भरे हैरतअंगेज रेसिंग के जलवे दिखलाएं इससे आउटडोर स्टेडियम काफी रोमांचित होते दिखलाई दिया यहां तक की रेसिंग मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बाइक चलाकर दर्शकों का अभिवादन किया पूरा स्टेडियम सबले बढ़िया छत्तीसगढ़िया के आवाजों से गूंज उठा वही नन्हे बाइकर्स की रेसिंग से स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों के बीच काफी उत्साहजनक माहौल बना और तालियों से नन्हे चालकों का अभिवादन हुआ
आपको बता दें कि नेशनल सुपर क्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में बुढ़ापारा आउटडोर स्टेडियम में हुआ इस रोमांचकारी खेल में दोनों दिन हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे और पूरे आनंद के साथ इस खेल का लुत्फ उठाया वही विदेशी बाइकर्स के उछाल और कर तब से उपस्थित जनसमुदाय हौसला अफजाई करते रहा इन बाइकर्स ने छत्तीसगढ़ को छत्तीसगढ़ी भाषा में बोलकर पहली बार हो रहे आयोजन के आनंद को दुगना कर दिया दूधिया रोशनी में आड़े तिरछे रास्तों की कठिन रेसिंग को रोमांचकारी सफाई बाइकर्स ने दिल थाम देने वाले पल भी दर्शकों को दिए साथ में सालियों का अभिवादन भी जमकर बटोरा
नन्हे बाइक राइडर्स ने दर्शकों का दिल जीता
नेशनल सुपर क्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप में 12 वर्ष से लेकर के 14 वर्ष के राइडर्स ने शानदार खेल के कर्तव्य दर्शकों का पूरे समय तक मनोरंजन किया वही साहस वाले खेल में नन्हे बाइक राइडर्स की सभी दर्शकों ने तारीफ की कई पल ऐसे रहे जिसने नन्हे राइडर्स की बाइक पर संतुलन देखकर उपस्थित दर्शक यह कहते सुनाई दिए की वाह गजब कर दिया
विदेशी मेहमान बाईकर्स को मिली तारीफ
राजधानी रायपुर के आउटडोर स्टेडियम में नेशनल सुपर क्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप मैं विदेशी बाइक राइडर जॉन की अद्भुत कलाबाजी और स्टंट से दर्शक काफी प्रभावित रहे सभी उनके हवा में स्टंट को देखकर आश्चर्य में रहे यहां तक की सभी ने रोमांस भरे पलों में एक कह रहा की क्या शानदार कलाबाजी दिख रही है किसी दर्शक के यह शब्द भी निकल गए हाय मैं तो डर ही गई थी
मुख्यमंत्री ने शिक्षा मंत्री को बिठाकर चलाई बाइक
नेशनल सुपर क्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और शिक्षा मंत्री उमेश पटेल इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए विशेष रूप से पहुंचे वही मुख्यमंत्री ने स्पीड बाइक में शिक्षा मंत्री उमेश पटेल को बिठाकर आउटडोर स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों का अभिवादन किया मुख्यमंत्री को बाइक चलाता देखकर दर्शकों में भी काफी समय तक रोमांच बना रहा यहां तक की इस आयोजन में छत्तीसगढ़ शासन में मुख्य सचिव अमिताभ जैन निगम सभापति प्रमोद दुबे सहित कई अन्य विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहे मुख्यमंत्री के बाइक चलाने के अंदाज से स्टेडियम में मौजूद दर्शक में उत्साह के साथ रोमांच भी बना क्योंकि मुख्यमंत्री ने स्टंट करने जैसे अंदाज में स्टेडियम के चारों तरफ बाइक चलाकर दर्शकों का अभिवादन किया
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...