"शाबाश मिट्ठू" का टीज़र हुआ रिलीज, मिताली के किरदार में तापसी ने जमाया रंग
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी फिल्म "शाबाश मिट्ठू" को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। फिल्म जहां जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है, वहीं आज इसका टीज़र भी जारी कर दिया गया है। क्रिकेटर मिताली के किरदार में तापसी पन्नू बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखाने वाली है।
बता दे कि इंटरनेशनल वुमेन्स डे के खास दिन पर इस फिल्म का नया पोस्टर भी रिवील किया गया था, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। तापसी ने टीज़र को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और अधिक बढ़ा दी है।
यह खबर भी पढ़ें: इस गांव के लोगों और पशु- पक्षियों की आंखें तो हैं लेकिन कुछ देख नहीं पाते, जानिए क्यों ?
टीज़र में तापसी क्रिकेट के मैदान में चौके छक्के लगाने को तैयार है और स्टेडियम में उपस्थित लोग उन्हें चीयर कर रहे हैं।
इस फिल्म की कहानी क्रिकेट लेजेंड मिताली राज के जीवन पर आधारित है। फिल्म में तापसी मिताली का किरदार निभाने वाली है और अपनी इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी ट्रेनिंग भी ली है। फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई है और अब जल्द ही नई रिलीज डेट अनाउंस की जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें: चींटियां एक ही लाइन में क्यों चलती हैं, जानिए इनसे जुड़ी कुछ अनसुनी और रोचक बातें
पूर्व क्रिकेटर मिताली राज के जीवन पर बनी इस फिल्म की कहानी प्रिया एवेन द्वारा लिखी गई है, जबकि इस फिल्म को श्रीजीत मुखर्जी ने डायरेक्ट किया हैं। वायाकॉम स्टूडियो द्वारा प्रोड्यूस की जा रहीं ये फिल्म बहुत जल्द बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
Get Todays Latest Fatehpur News On This Blog. There Is Lac Of News Of Fatehpur On Blogger That's Why I Had Started This Blog News... Fatehpur News, Fatehpur News Today, Fatehpur News Today Fatehpur, News
ALL Credit of this post going to fatehpurnewstoday.blogspot.com .
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...