होलिका दहन पर करें ये टोटका, जलकर राख हो जाएगी जिंदगी की सारी प्रॉब्लम्स


होली का त्योहार आने वाला है लेकिन इससे पहले होलिका का दहन किया जाएगा। माना जाता है कि होलिका के दहन से जीवन की सारी बुराईयां खत्म हो जाती है। अगर आपके जीवन में कई तरह समस्याएं आ रही है तो ज्योतिष के मुताबिक आप होलिका दहन के दिन कुछ निम्न उपाय कर लेंगे तो आपके जीवन से सारे कष्ट और समस्याएं दूर हो जाएगी। इस बार होली का त्योहार 18 मार्च 2022 को मनाया जाएगा। भद्राकाल (Bhadra Kaal) होने की वजह से होलिका दहन 17 और 18 मार्च की आधी रात को होगा। माना जाता है कि होलिका दहन के दौरान अगर कुछ उपाय किए जाएं तो जीवन की तमाम समस्याओं का अंत हो जाता है।होलिका दहन के उपाय-सुख समृद्धि के लिएकहा जाता है कि होलिका दहन के समय अगर अनाज की आहुति दी जाए तो परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में आप भुट्टे के दाने, उड़द, गेहूं, मसूर, चना, चावल या जौ में किसी एक चीज को चढ़ा सकते हैं।आर्थिक संकट के लिएअगर आपके परिवार में आर्थिक संकट है तो आपको देसी घी में भीगे हुए दो बताशे, दो लौंग और एक पान के पत्ते की आहुति देनी चाहिए। इससे घर में धीरे धीरे धन का संकट समाप्त होने लगता है और आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं। यह भी पढ़ें- मेघालय पर्यटक टैक्सी ऑपरेटरों शुरू हुए अच्छे दिन, सरकार ने माफ किया जुर्माना विवाह की अड़चनों के लिएअगर आपके तमाम प्रयासों के बाद भी विवाह की बात कहीं नहीं बन पा रही है, तो शादी की अड़चनों को दूर करने के लिए एक पान के पत्ते पर एक साबुत बताशा और हल्दी की साबुत गांठ रखकर होलिका दहन की अग्नि में आहुति दें। इसके साथ महादेव और माता पार्वती का ध्यान करें और उनसे इस समस्या को दूर करने की प्रार्थना करें।बीमारी के लिएबीमारी से छुटकारा पाने के लिए होलिका दहन की रात में एक सफेद कपड़े में 11 गोमती चक्र, नागकेसर के 21 जोड़े तथा 11 कौड़ियां बांधें और कपड़े पर हरसिंगार व चन्दन का इत्र लगाएं। इसके बाद रोगी के सिर से सात बार उतारें. होली के अगले दिन इसे शिव मंदिर में रख आएं। इस उपाय को बहुत गुपचुप तरीके से करें। इससे काफी फायदा मिलेगा।लंबी आयु के लिएअपनी लंबाई का काला धागा नापें। इसे दो से तीन बार उसी लंबाई के बराबर लपेटकर तोड़ लें। होलिका दहन करते समय अग्नि में ये धागा भी डाल दें। इससे आपकी सारी बलाएं कट जाएंगी और लंबी आयु मिलेगी।

 ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online