आम जनता की नब्ज टटोलने जल्द आ रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल !
बालोद : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगे आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश भर के ब्लाक मुख्यालयों में रात्रि विश्राम करने की घोषणा कर चुके है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अप्रैल माह की शुरूआती सप्ताह से अपनी तूफानी दौरा कार्यक्रम की शुरूआत कर रहे है , ऐसे में बालोद जिला अंतर्गत जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आगमन की तैयारी शुरू कर दिया है । जिला प्रशासन के द्वारा शासकीय सेवा में कार्यरत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया है , ऐसे में जिला के अधिकारी और कर्मचारियों के मन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आगमन को लेकर खासी उत्सुकता बनी हुई है । जिला कांग्रेस कमेटी भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन से पूर्व पार्टी स्तर पर तैयारी कर रही है । जिला के मौजूदा तीनो विधानसभा में इस वक्त कांग्रेस पार्टी का राज है । उल्लेखनीय है , कि छत्तीसगढ़ राज्य में अगामी विधानसभा चुनाव की समय सीमा अगामी आने वाले साल में हमारे सभी श्रुधि पाठकों को पता चल चुका होगा , इसलिए इन दिनों प्रदेश में सभी राजनीतिक दल आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए है । बिते कुछ महीनों से जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा लगातार सदस्यता अभियान के माध्यम से नए सदस्यों के साथ पुराने सदस्यों को भी एक जुट करने का प्रयास किया , लेकिन यह प्रयास जमीनी धरातल पर कितना असर करती है यह आगे आने वाले दिनों में देखा जा सकता है । बहरहाल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जिला आगमन को लेकर सभी कांग्रेसी जन एकजुट होने का दावा कर रहे है , जबकि लोगों की मानें तो जिला के कांग्रेसी नेताओं में गुटबाजी खुलेआम चल रही है । पार्टी के अंदर गुटबाजी किसी राजनीतिक दल के लिए सही नहीं कहा जा सकता है , क्योंकि आपसी दो लोगों की बिच के झगड़ा का फायदा तीसरा जरूर उठाता है । जिला के तीनो विधानसभाओं में मौजूद जनता के द्वारा चुने गए विधायकों के द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता कितना पसंद करती है यह तो वक्त बताएगा , लेकिन जिला में तेजी के साथ आम आदमी पार्टी की मजबूत होती पकड़ बहुत कुछ इशारा कर रही है ।अब देखना यह है , कि कांग्रेस पार्टी 15 साल तक सत्ता सुख से वंचित रहने के बाद मिली सत्ता को किस तरह भुनाती है ।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...