अंबेडकर रोवर क्रू ने रेलवे अस्पताल में लगाएं बेज़ुबान पक्षियों के लिए परिंडे
न्यूज रणजीत जीनगर
बांदीकुई:- राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ बांदीकुई के ग्रुप डॉ. भीमराव अंबेडकर स्वतंत्र रोवर क्रू द्वारा बेज़ुबान पक्षियों के लिए रेलवे अस्पताल से परिंडा अभियान की शुरूआत की गई
रोवर स्काउट लीडर राकेश कुमार मेहरा निहालपुरा ने अवगत कराया कि पूरे बाँदीकुई शहर व आसपास के गाँवों में 200 परिडें लगाकर दाना-पानी की व्यवस्था भी स्काउट्स गाइड्स द्वारा सुनिश्चित की जाएगी |
उत्तर पश्चिम रेलवे हॉस्पिटल में आज असिस्टेंट लीडर ट्रेनर स्काउट मास्टर कुलदीप शर्मा द्वारा परिंडों में पानी डालकर परिंडा अभियान का बाँदीकुई में शुभारंभ किया गया |
इस मौके पर निपुण रोवर स्काउट जीतू राम बैरवा, भूपेंद्र गुर्जर, अमन बैरवा, सौरभ नागर, संजय कुमार बैरवा, मुनेश मेहरा, सचिन नागर एंव रेंजर गाइड रितु शर्मा, सपना गुर्जर, ज्योति बैरवा, कविता सैनी, निशा गुर्जर, पिंकी, मंजू आदि रोवर रेंजर्स उपस्थित रहे |
ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...