बांक भवानी चौकी इंचार्ज ने संसाधन विहीन बच्चों को होली में दिया मिठाई और गुलाल
उतरौला(बलरामपुर)गुरूवार को थाना कोतवाली उतरौला पुलिस उ0नि0 गौरव सिंह तोमर द्वारा बांक भवानी चौकी पर क्षेत्र के संसाधन विहीन परिवार के बच्चों के लिए होली के त्यौहार पर गुलाल एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित कर खुशियां बांटी गई।और उन निर्धन परिवार के बच्चों संग होली खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया।जिसको लेकर बच्चों व उनके परिजनों द्वारा सम्मान व्यक्त किया गया।
उपनिरीक्षक श्री गौरव सिंह तोमर द्वारा क्षेत्र के आमजन को होली की शुभकामनाएं देते हुए शांति एवं सद्भावनापूर्ण होली त्योहार मनाने की अपील की गई एवं सुरक्षा का एहसास दिलाया गया।उप निरीक्षक गौरव सिंह तोमर द्वारा किए गये सराहना कार्य की चहुं ओर प्रशंसा की जा रही है।
असग़र अली
उतरौला
ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...