CG : वन विभाग के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू.

छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के अपनी जायज 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आज दिनांक 21/03/2022 से बेमुद्दत हड़ताल पर है। आज रायपुर जिले के धरना स्थल पर सैकड़ो की तादाद में वन कर्मचारी अपनी पूर्ण ऊर्जा के साथ विपरीत परिस्थिति एवं भीषण गर्मी में डटे हुए हैं। आज धरना स्थल पर छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री मूलचंद शर्मा जी, प्रांतीय संरक्षक श्री एच बी शास्त्री, प्रांतीय महामंत्री श्री आर के साहू, उप प्रांताध्यक्ष श्री सुजीत रंगारी भी उपस्थित हुए। धरना में उपस्थित समस्त कर्मचारियों को विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित किया। प्रांतीय संरक्षक श्री एच बी शास्त्री ने अपनी उदबोधन में उपस्थित कर्मचारियों को उनकी उपस्थिति के लिए आभार माना। श्री शास्त्री ने कहा कर्मचारी हित में हमारा संघ अपनी पूरी क्षमता एवं पूरी शक्ति के साथ समस्याओं के निराकरण की दिशा में सदैव सक्रिय रहा है। आगे प्रांताध्यक्ष श्री मूलचंद शर्मा जी ने उपस्थित साथियों में नई ऊर्जा का संचार कर कहा कि हमने 12 सूत्रीय मांग का जो नोटिस लगाया है, उसे पूर्ण कराने के लिए हम प्रयासरत हैं। हम मुख्यरूप से 2750-3050, सेटअप पुनरीक्षण एवं वेतनमान ग्रैड पे को प्राथमिकता पर रखते हुए शेष मांगो पर भी प्रयासरत है। श्री शर्मा ने कर्मचारियों को आह्वान किया कि वे अपनी पूरी क्षमता, शक्ति एवं भरपूर ऊर्जा के साथ आंदोलन को सफल बनावें। श्री शर्मा ने उपस्थित सभी कर्मचारियों का इस भीषण गर्मी एवं विपरीत परिस्थितियों में डटे रहने का आभार माना। आज के कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रांतीय सचिव श्री संतोष सामन्तराय, सम्भागअध्यक्ष श्री विराज मुदलियार, सम्भागीय सचिव श्री मनीष कुशवाहा, जिला अध्यक्ष श्री भूपेंद्र यादव, जिला सचिव श्री मनमोहनदास बारले, जिला उपाध्यक्ष श्री हिलेश्वर सब एवं श्री रमेश साहू, जिला प्रवक्ता श्री सावन कुमार साहू जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री अनूप कुमार त्रिपाठी (प्रिंस),श्रीमती मोनिका चटर्जी , श्री पन्नालाल सिन्हा ,श्रीमती रेखा साहू , श्री पिंगेश्वर दास वैष्णव, साथ ही रायपुर जिले के समस्त कर्मचारी उपस्थित हुए।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online