CHATTISGARH : : बजट सत्र विधायक संतराम नेताम ने उठाया नल-जल योजना का मुद्दा, पीएचई मंत्री बोले- 2023 के अंत तक सभी गावों में पहुंचेगा पानी, विपक्ष ने किया वॉकआउट

रायपुर... छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में विपक्ष जमकर सरकार को घेरता दिख रहा है. वहीं बघेल सरकार के मंत्री भी बेबाकी से हर सवालों का जवाब विपक्ष को दे रहे हैं... इसी बीच केशकाल विधायक संतराम नेताम में नल-जल योजना के तहत गांव में पानी टंकी निर्माण, पाइप लाइन विस्तार और बोर खनन को लेकर टेंडर और कार्यों के प्रति का मामला उठाया...

पीएचई मंत्री रूद्र कुमार गुरू केशकाल विधायक संतराम नेताम के सवालों का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि 7 गांवों में कार्य पूर्ण हो गये हैं..34 गांवों में कार्य शुरू हो गया है...

विधायक संतराम नेताम ने कहा कि मेरे इलाके में पेयजल की समस्या है. कई जगहों पर कार्य शुरू ही नहीं हुआ. पीएचई मंत्री ने कहा कि 2023 के अंत तक सभी गांवों को पेयजल मिल जाएगा.

वहीं संतुष्ट जवाब नहीं मिलने पर सदन में भारी शोर शराबा के बीच और सरकार के जवाब से असंतुष्ट बीजेपी विधायकों ने वॉकआउट किया. बीजेपी विधायकों ने छत्तीसगढ़ की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया.

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online