मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जारी कर दिए एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर, कहा- भ्रष्टाचार की सीधे CM होगी बात


पंजाब में भ्रष्ट प्रशासन की हवा टाइट करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बहुत ही कड़ा फैसला लिया है। राज्य में कई बड़ा बदलावों के साथ मान ने भ्रष्टाचार के खिलाफ भी एक सख्त कदम उठाया है। उन्होंने एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी किए है। जो भगवंत मान के खुद के पर्सनल नंबर है। मुख्यमंत्री ने मोबाइल नंबर 9501 200 200 जारी किए हैं जिस पर राज्य को कई भी शख्स भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत कर सकता है। <iframe src=https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=314&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2FBhagwantMann1%2Fvideos%2F339070458236570%2F&show_text=false&width=560&t=0 width=560 height=314 style=border:none;overflow:hidden scrolling=no frameborder=0 allowfullscreen=true allow=autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share allowFullScreen=true></iframe>बता दें कि आज शहीदी दिवस पर हुसैनीवाला फिरोजपुर में शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भगवंत मान ने यह एंटी करप्शन नंबर जारी किए हैं। उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए संबोँधन में कहा कि 9501200200 यह हमारा नम्बर है। अगर आपको कोई रिश्वत मांगने के लिए कहता है, आप मना मत कीजियेगा ।आगे कहा कि आप रिकॉर्ड करके इस नम्बर पर साझा कर देंगे और जानकारी हम तक पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि मुझे इसके लिए पंजाब के लोगों के समर्थन की जरूरत है। बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 17 मार्च को ऐलान किया था कि उनकी सरकार 23 मार्च को राज्य की भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन जारी करेगी, ताकि लोग भ्रष्ट अधिकारियों को बेनकाब कर सकें।यह भी पढ़ें- SADA & NDPS एक्ट के तहत गंगटोक में मामला दर्ज, जानिए क्या है NDPS एक्ट मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि वह राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार सुनिश्चित करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मान की घोषणा का स्वागत किया था। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में भ्रष्टाचार का सफाया कर दिया और अब मान तथा उनके (मान के) मंत्री पंजाब में एक ईमानदार सरकार चलाएंगे।पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह किसी अधिकारी या कर्मचारी को धमकी नहीं दे रहे हैं।उन्होंने कहा, ‘पंजाब सरकार के 99 प्रतिशत कर्मचारी ईमानदार हैं और सिर्फ एक प्रतिशत ऐसे लोग हैं जो गलत तथा भ्रष्ट हैं ’। मैं महज एक प्रतिशत की खातिर अधिकारियों और कर्मचारियों को बदनाम नहीं होने दूंगा। ऊपर से लेकर नीचे तक, उनके (अन्य दलों के) नेता, उनके अधिकारी पुलिसकर्मियों से हफ्ता वसूली एकत्र करने के लिए इस प्रणाली का इस्तेमाल किया करते थे। आप को इस तरह के अवैध धन की जरूरत नहीं है ।

 ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online