DHAMTARI : : ऐसा क्या हुआ कि थाने के बाहर युवक ने उठाया आत्मघाती कदम.......पुलिस के कार्यशैली पर उठा सवाल
छत्तीसगढ़ धमतरीः समाज में अपराध को रोकना एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पुलिस एवं सुरक्षा बलों पर होती है....लेकिन इन जिम्मेदारियों को अक्सर दरकिनार करते हुए पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य से विमुख होने और उनके अमानवीय कृत्यों से समूचे पुलिस तंत्र पर बदनुमा दाग लग जाता है....कानून का सफल संचालन तभी संभव है जब पुलिस महकमे का हर शख्स अपने कर्तव्यों और अधिकारों को भली-भांति समझकर उनका उचित ढंग से निर्वहन करे....लेकिन मौजूदा समय में अपराधियों के साथ पुलिस की सांठगांठ और निर्दाेष लोगों को अकारण प्रताड़ित करने की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण आम जनमानस में पुलिस की छवि में निरंतर गिरावट आ रही है.....धमतरी में खाकी वर्दी की एक ऐसी ही घटना ने फिर से इस सवाल को उठा दिया है कि.....पुलिस कार्यशैली में सुधार आखिर कब किया जाएगा? यहां पुलिस पर एक युवक को बेवजह थाने में पूछताछ के नाम पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा है....हालांकि इस आरोप में कितनी सच्चाई है TOP BHARAT इसकी पुष्टि नही करता है....लेकिन खबर है कि शहर के एक युवक को पुलिस की एक विशेष शाखा के टीम ने चोरी के शक में उठाया.....उससे पूछताछ किया.....इस दौरान उन्हे काफी प्रताड़ित किया....जिससे तंग आकर युवक ने उसी थाने के सामने ही आत्मदाह करने का प्रयास किया.....जिसमें युवक झुलस गया....जिसे पुलिस व्दारा आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है......हालांकि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नही की गई है.....लेकिन अब सवाल उठने लगा कि पूछताछ के नाम पर आखिर पुलिस ऐसा क्या किया कि युवक को आत्मदाह करने के लिए मजबूर होना पड़ गया....
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...