DHAMTARI : : कलेक्टर एसपी के निर्देशन में निकला फ्लैग मार्च .... होली त्योहार के मद्देनजर रखते हुए पुलिस विभाग एवं प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शहर किया गया फ्लैग मार्च

छत्तीसगढ़ धमतरी ....होली के मद्देनजर रखते हुए जिला दण्डाधिकारी धमतरी श्री पी.एस.एल्मा एवं पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में पुलिस विभाग एवं प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल एवं अतिरिक्त कलेक्टर श्री ऋषिकेश तिवारी के नेतृत्व में आज दिनांक 16-03-22 को दोपहर 4:00 बजे पुलिस लाईन धमतरी से निकल कर पूरे शहर  एवं थाना धमतरी,थाना अर्जुनी, थाना रूद्री थानाक्षेत्रांतर्गत फ्लैग मार्च किया गया।
आमजनों के बीच में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने एवं अपराधियों में पुलिस का भय हो इस उद्देश्य से लगातार शहर एवं सभी अनुभाग के थानों में पेट्रोलिंग कर फ्लैग मार्च की जा रही है,
कलेक्टर एवं एसपी द्वारा सभी समुदायों से त्यौहार शांति एवं  सदभावना पूर्ण मनाने की अपील
कि गई है।
आगे भी लगातार पेट्रोलिंग जारी रहेगा।
 फ्लैग मार्च पुलिस लाईन  से निकल कर लक्ष्मी निवास अंबेडकर चौक सोरिद अंबेडकर चौक रत्नाबांधा चौक कॉलेज मोड़ हटकेशर रत्नाबांधा चौक मकई चौक सिहाबा चौक अर्जुनी मोड़ सिहावा चौक अधारी नवागांव शांती नहरनाका चौक कालोनी कोलियारी अछोटा नहरनाका चौक विन्ध्यवासिनी मंदिर रामबाग चमेली चौक घड़ी चौक मुजगहन पोटियाडीह → आमदी खपरी देमार अर्जुनी घड़ी लक्ष्मी निवास रुद्री बैराज भानपुरी चौक विन्ध्यवासिनी मंदिर → कलेक्टेट तिराहा रुद्री चौक →पुलिस लाईन में समाप्त हुआ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल,अतिरिक्त कलेक्टर श्री ऋषिकेश तिवारी, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीजी पति उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणीशंकर चंद्रा, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सारिका वेब  उप पुलिस अधीक्षक अजाक,श्रीमती रागिनी तिवारी धमतरी, एसडीएम धमतरी श्री विभोर अग्रवाल,डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्पिता पाठक,तहसीलदार धमतरी, रक्षित निरीक्षक धमतरी श्री के.देव राजू,थाना प्रभारी धमतरी श्री भूनेश्वर नाग थाना प्रभारी रूद्री विनय पम्मार, थाना प्रभारी अर्जुनी श्री गगन वाजपेई, साइबर प्रभारी श्री भावेश गौतम सूबेदार श्रीमती रेवती वर्मा सहित 200 पुलिस  बलों के साथ  40 पुलिस गाडियों में फ्लैग मार्च किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online