E-SHRAM CARD : ई-श्रम कार्ड दूसरी क़िस्त का इंतज़ार खत्म, आई खुशखबरी और फायदे वाली खबर

E-SHRAM CARD : ई-श्रम कार्ड (e-Shram Card) को लेकर हर कोई उत्साहित है और ई-श्रम कार्ड (e-Shram Card) योजना से लगभग हर कोई जुड़ रहा है। ई-श्रम कार्ड (e-Shram Card) पंजीकरण धीरे धीरे अब कम हो रहा है क्योंकि करोड़ों लोग इस योजना से जुड़ गए हैं और भारत के हर राज्य से करोड़ों करोड़ों लोग इस योजना से जुड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के लगभग डेढ़ करोड़ श्रमिकों को ₹1000 की आर्थिक धनराशि उनके बैंक खातों में भेजी थी और उसके बाद ही उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की घोषणा हो गई जिसके कारण से उत्तर प्रदेश में चुनावी आचार संहिता लगा दी गई और अब इस योजना में मिलने वाली आर्थिक सहयोग राशि फिलहाल मिलनी बंद हो गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब इस योजना में ₹1000 के आर्थिक सहयोग राशि लाभार्थियों के खाते में भेजा था तो यह राशि एक बार ही में हर किसी के खाते में नहीं पहुंची और इसे धीरे-धीरे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचाया जा रहा है जो चुनावी आचार संहिता में फिलहाल नहीं आता। ई-श्रम कार्ड (e-Shram Card) के लाखों लाभार्थी ऐसे भी हैं जिनके बैंक खाते में किसी न किसी प्रकार की समस्या थी और उन्हें तत्काल यह राशि नहीं मिल पाई थी लेकिन धीरे-धीरे अब लाखों श्रमिकों को यह आर्थिक सहयोग राशि मिल रही है। फिलहाल एक बड़ी ही काम की खबर आ रही है जो इस योजना की दूसरी किस्त को लेकर है।

दूसरी क़िस्त पर क्या है अपडेट -

ई-श्रम कार्ड (e-Shram Card) योजना की पहली किस्त जिन्हें भी मिल गई है अब उन्हें इंतजार है दूसरी किस्त आने का और दूसरी किस्त को लेकर जो ताजा अपडेट है वह यह है कि दूसरी किस्त फरवरी महीने के बाद ही आएगी। तमाम पोर्टल्स और वेबसाइट खबरें चला रहे हैं कि दूसरी किस्त जनवरी महीने में जारी हो जाएगी लेकिन फिलहाल इस तरह की कोई सूचना नहीं है और ना ही इस खबर में सत्यता है। फिलहाल फरवरी महीने में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव है और इसके कारण से यह राशि किसी भी तरह से जारी नहीं होगी। जिनकी भी पहली किस्त नहीं आई है उन्हें पहली किस्त पहुंच सकती है लेकिन दूसरी किस्त फिलहाल नहीं आएगी और जनवरी महीने में यह किसी भी प्रकार से संभव नहीं है। फिलहाल हमारी टीम में इस योजना को लेकर लगातार सक्रिय है और कोई भी छोटी बड़ी जानकारी अगर आती है तो आप तक हम पहुंचाने का काम करेंगे लेकिन भ्रामक खबरों से बचे रहें और हर महत्वपूर्ण खबर के लिए हमारे साथ बने रहे।

पहली किस्त नही आई तो क्या करें -

अगर आपको आपकी पहली किस्त नही मिली है तो आपको सबसे पहले अपने बैंक खाते को चेक करवाना होगा और अगर आपके बैंक एकाउंट से आधार कार्ड जोड़ा नही गया है तो उसे तत्काल आधार कार्ड से जोड़िए। लाखों श्रमिकों को यही परेशानी है और इसी कारण से उनकी क़िस्त नही आ रही है। नीचे हमारे टेलीग्राम चैनल का लिंक है जिसपर हम हर दिन अपडेट देते रहते हैं।

हर जानकारी यहाँ से प्राप्त करिये -

फिलहाल हमारा यही प्रयास है कि आप तक हर जानकारी पहुंचे और सही जानकारी पहुंचे हमारी टीम लगातार आपके लिए काम कर रही है और कोई भी छोटी बड़ी खबर जैसे ही आती है हम आप तक लेकर पहुंच जाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि हमारी हर खबर आप तक पहुंचे और आपसे कोई भी काम की खबर ना छूटे तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जहां हमारे द्वारा प्रकाशित की गई हर खबर का नोटिफिकेशन आपको मिल जाएगा। इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में एक लिंक दिया गया है जो हमारे टेलीग्राम चैनल का लिंक है उस पर क्लिक करके आप हमारे टेलीग्राम चैनल पर पहुंच सकते हैं और जुड़ सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन वहां मिल जाएगा और उस नोटिफिकेशन के साथ आपको हर खबर की अपडेट भी मिल जाएगी। लिंक नीचे दिया गया है हमारे टेलीग्राम चैनल से अवश्य जुड़िए और हर खबर का नोटिफिकेशन प्राप्त करिए।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online