EXCLUSIVE - VIDEO : : न सांसें चल रही थी और न ही धड़कन,महतारी एक्सप्रेस के स्टॉफ ने चलती एम्बुलेंस में नवजात को कार्डिएक मसाज और सीपीआर देकर बचाया जान.....

    छत्तीसगढ़ धमतरी   धमतरी में सोमवार को एक चमत्कार सा हुआ, मा के गर्भ से मृत पैदा हुआ बच्चा थोड़ी देर में जी उठा, स्वास्थ्य विभाग की महतारी एक्सप्रेस के स्टाफ ने चलती एम्बुलेंस में बच्चे को कार्डिएक मसाज और सीपीआर देकर अनहोनी को टाल दिया, अब सभी 102 स्टाफ के इस जीवनदायी प्रयास की सराहना कर रहे है।

घटना धमतरी  जिले के मगरलोड ब्लॉक के केकरा खोली गांव की है... सुदूर जंगलों के बीच बसे इस गांव में रहने वाली... गर्भवती कुलेश्वरी को आज प्रसव पीड़ा हुई... घरवालों ने गांव की मितानिन को बुलाया  और मितानिनों ने प्रसव करवाया.. जिसमे एक कन्या का जन्म हुआ लेकिन नवजात की न सांसें चल रही थी और न ही धड़कन... इसी बीच 102 सेवा वाली महतारी एक्सप्रेस भी गांव में पहुँची... तब मितानिनों ने बच्चे की हालत के बारे में 102 स्टाफ को बताया, क्रिटिकल स्थिति को देखते हुए फौरन जच्चा और बच्चा दोनों को 102 एम्बुलेंस में डाल कर धमतरी जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया... इस बीच 102 में ईएमटी सरजू राम साहू ने सबसे अहम भूमिका निभाई... बच्चे को मुंह से सांस दिया...बच्चे के नाक में भरे पानी को निकाला जिससे  श्वास नली खुल गई फिर सीपीआर किया यानी मुह से मुंह जोड़ कर सांस दिया और कार्डिएक मसाज दिया थोड़ी देर की कोशिश में ही बच्चे की धड़कन शुरू हो गई वो सांस लेने लगा और रोने भी लगा.... बच्चे को हरकत करता देख सभी की जान में जान आई... फिलहाल बच्चे को जिला असपताल में एसएनसीयू के अंदर ऑक्सिजन पर रखा गया है, और बच्चे की माँ कुलेश्वरी भी भर्ती है।

 सरजुराम साहू, ईएमटी, महतारी एक्सप्रेस

इस मामले में धमतरी जिले के सीएमएचओ डॉ डी के तुर्रे ने बताया कि हमारा 102 स्टाफ इस तरह की इमेजेन्सी के लिए पहले से प्रशिक्षित किया जाता है, डॉक्टर ने बताया कि बच्चे के जन्म के बाद के पहले 5 मिनट काफी महत्वपूर्ण होते है, इस बीच बच्चा पैदा होते ही न रोए या सांस न ले तो फौरन सीपीआर देकर उसको बचाया जा सकता है, और अगर 5 मिनट से ज्यादा का वक्त बीत जाए तो बच्चे के रिवाइवल और सर्वाइवल के चांस कम होते जाते है, ताजा मामले में 5 मिनट से ज्यादा का वक्त हो चुका था, फिर भी बच्चा बच गया ये चमत्कार की तरह कहा जा सकता है।

 

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online