GAT-B BET 2022 : साइंस विद्यर्थियों के लिए बड़ी खबर GAT-B व BET परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू , NTA ने जारी किया अधिसूचना


GAT-B BET 2022 : Graduate Aptitude Test- Biotechnology व Biotechnology Eligibility Test 2022 प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीखों की घोषणा National Testing Agency ने जारी कर दिया है। साथ ही साथ परीक्षाओं के भी तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसकी सूचना दिनांक 11 मार्च 2022 को वरिष्ठ निदेशक (परीक्षा) डाॅ साधना पराशर ने नोटिफिकेशन जारी कर दी।

क्या होता है GAT-B व BET एग्जाम -

GAT-B यानी Graduate Aptitude Test- Biotechnology व BET यानी Biotechnology Eligibility Test दोनो एक देश स्तरीय परीक्षा है जिसके अंतर्गत Biotechnology के छात्र-छात्राओं को Masters का दाखिला दिया जाता है। साथ ही साथ DBT-JRF का फेलोशिप भी दिया जाता है।

कब तक कर सकेंगे GAT-B/ BET 2022 की आवेदन -

NTA द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार छात्र-छात्राएँ दिनांक 11 मार्च 2022 से 31 मार्च 2022 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। हालाँकि फीस 31 मार्च 2022 रात 11.50 PM तक जमा कर सकते है। 

कब होगी GAT-B/BET 2022 की परीक्षा -

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार GAT-B/BET 2022 की परीक्षा दिनांक 23 अप्रैल 2022 को लेने की योजना है। GAT-B की परीक्षा सुबह 9 से 12 तथा BET की परीक्षा शाम 3 से 6 बजे तक कराए जाने की सूचना है। बताते चलें कि पेपर का माध्यम अंग्रेजी होगा व CBT यानी Computer Based Exam होगा। 

क्या होगी GAT-B व BET की फीस -

GAT-B व BET दोनो की फीस बराबर है। UR/OBC/EWS के लिए 1200 तो वही SC/ST/PwD के लिए 600 रूपये आवेदन शुल्क है। ज्ञात हो कि छात्र-छात्राएँ दोनो के लिए भी आवेदन कर सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online