Madhyamik LIFE SCIENCE Question Paper SUGGESTION 2022 in Hindi | जीवन विज्ञान सजेशन 2022 | West Bengal Board Class X | WBBSE
क्या आप पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2022 के लाइफ साइंस के सजेशन की तलाश कर रहे हैं? यहां यह है 10वीं कक्षा (माध्यमिक) 2022 का लाइफ साइंस / जीवन विज्ञान का सजेशन । यह निश्चित रूप से आपको आगामी परीक्षाओं के प्रश्न पैटर्न को समझने में मदद करेगा । यह वर्ष 2022 का लाइफ साइंस का प्रश्नपत्र है। इस ब्लॉग पर प्रश्नपत्र प्रकाशित करने का एक ही मकसद है कि माध्यमिक के छात्रों को प्रश्न पैटर्न समझने में मदद मिल सके। पीडीएफ फ़ाइल डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें। शुभकामनाएं!
माध्यमिक जीवन विज्ञान प्रश्नपत्र | डाउनलोड PDF | जीवन विज्ञान प्रश्नपत्र 2022 | Madhyamik Class 10th Question Paper | Madhyamik 2022 Question Paper | Free PDF Download | WBBSE | Madhyamik Life Science Question Paper 2022 PDF Download
MADHYAMIK LIFE SCIENCE – 2022
विभाग- 'क'
1. सही उत्तर का चुनाव करके वाक्य को पूर्ण करके उनके क्रमिक संख्या का उल्लेख करते हुए उत्तर दें: 1x15
(1.1) जड़ें हमेशा :
(a) प्रकाश की ओर गति करती हैं। (b) मिट्टी की तरफ गति करती हैं।
(c) गुरुत्वाकर्षण के विरुद्ध गति करती हैं। (d) कोई गति नहीं करती हैं।
(1.2) निम्नलिखित में से कौन एक कृत्रिम ऑक्सीन नहीं है?
(a) IAA (b) NAA (c) IPA (d) 2,4-D
(1.3) रक्त में शुगर अथवा शर्करा के संतुलन का नियंत्रण करने वाला हार्मोन है:
(a) इंसुलिन (b) ग्लूकागॉन (c) थायरोक्सिन (d) GH
(1.4) तंत्रिका तंत्र की इकाई है :
(a) तंत्रिका कोशिका (b) तंत्रिका (c) तंत्रिका तंतु (d) इनमें से कोई नहीं
(1.5) मानव शरीर के संतुलन को बनाए रखने वाला अंश है:
(a) सेरीब्रम (b) सेरिबेलम (c) पॉन्स (d) मेडुला ऑबलान्गेटा
(1.6) मनुष्य के कोशिका में क्रोमोजोम्स की कुल संख्या है:
(a) 46 जोड़ें (b) 23 जोड़ें (c) 22 जोड़ें (d) 1 जोड़ा
(1.7) माईटोसिस कोशिका विभाजन के पश्चात एक मातृकोशिका से प्राप्त पुत्री कोशिकाओं की संख्या है:
(a) एक (b) दो (c) तीन (d) चार ।
(1.8) कोशिका चक्र की किस अवस्था में DNA का निर्माण होता है?
(a) G. अवस्था (b) G2 अवस्था (c) S. अवस्था (d) M-अवस्था
(1.9) अनिषेचित अंड कोशिका से फल के विकसित होने की विधि को कहते हैं:
(a) उजिनेसिस (b) स्पोरोजेनेसिस (c) पार्थेनोकारपी (d) इनमें से कोई नहीं।
(1.10) निम्नलिखित में से कौन कीट द्वारा परागण करता है:
(a) धान (b) हाइड्रिला (c) आम (d) शिमुला।
(1.11) माइटोसिस कोशिका विभाजन की किस अवस्था में नुक्लियोलस (Nucleolus) एवं न्यूक्लियर झिल्ली गायब हो जाती है?
(a) टेलोफेज (b) मेटाफेज (c) प्रोफेज (d) एनाफेज।
(1.12) इनमें से किसे अनुवंशिकता का जनक कहा जाता है?
(a) डार्विन (b) लेमार्क (c) डेभीज (d) मेंडल ।
(1.13) एकसंकर संकरण में F2 पीढ़ी का फीनोटिपिक अनुपात है :
(a) 1:3 (b) 3:1 (c) 2:2 (d) 1:1
(1.14) इनमें से कौन एक आनुवांशिक लिंग संलग्न विकास है (sex linked disorder)?
(a) दमा (b) हैज़ा (c) हीमोफिलिया (d) कैंसर ।
(1.15) किसी लक्षण के बाह्य रूप के प्रदर्शन को कहते हैं:
(a) जीनोटाइप (b) फीनोटाइप (C) लोकस (d) जीन।
विभाग- 'ख'
2. अति लघु उत्तरीय प्रश्न निर्देशानुसार निम्न 26 प्रश्नों में से किन्हीं 21 प्रश्नों का उत्तर दें। 1x21 = 21
निम्नलिखित खाली स्थानों को सही शब्दों से भरें। कोई पांच 1x5=5
(2.1) _________एक प्रचलन करने वाला पौधा. है।
(2.2) उद्दीपन के कारण, पौधों में हुई प्रतिक्रिया को ________कहते हैं।
(2.3) तंत्रिका तंत्र की कार्यात्मक एवं रचनात्मक इकाई को_________कहते हैं।
(2.4) दूर दृष्टि दोष को ठीक करने में _______ लेंस का प्रयोग किया जाता है।
(2.5) केंद्रक के विभाजन को कहते हैं।
(2.6) मेंडल ने के पौधे को अपने प्रयोग के लिए चुना।
निम्न में से सही तथा गलत का चुनाव करें (कोई पाँच) : 1x5=5
(2.7) जनक से आनुवंशिक लक्षणों को संतान तक स्थानांतरित होने को आनुवंशिकी कहते हैं।
(2.8) थैलेसेमिया एक रंग से संबंधित आनुवंशिक रोग है।
(2.9) संतानों में विभिन्नता का कारण म्यूटेशन नहीं है।
(2.10) अलैंगिक प्रजनन के समय युग्मकों का निर्माण होता है।
(2.11) सूक्ष्म प्रवर्धन कोशिकाओं या उत्तकों की सहायता से की जाती है।
(2.12) लैंगिक प्रजनन के लिए अर्द्धसूती विभाजन आवश्यक है।
स्तंभ - A से स्तंभ - B को सर्वोच्च उपयुक्त शब्दों से मिलाने के पश्चात उत्तर के सही जोड़े के क्रमिक संख्याओं सह सजाकर लिखें (कोई पांच) 1x5=5
स्तंभ - A | स्तंभ-B |
2.13. अग्नाशय 2.14. मेरुरज्जू 2.15. कब्जा संधि 2.16. थायामिन तथा यूरासिल 2.17. समजात क्रोमोसोम 2.18. अलील
| a) पिरमिडिन क्षार b) घुटने का संधि c) समान आकृति और आकार d) प्रतिवर्ती क्रिय g) जीन के विकल्पी रूप e) इंसुलिन f) युग्मनज |
एक ही शब्द या एक ही वाक्य में उत्तर दें (कोई 6) 6x1=6
(2.19) निम्न में से बेमेल शब्द का चुनाव करके लिखें:
थॉयरॉक्सिन, साइटोकाइनिन, इन्सुलिन, वृद्धि हार्मोन।
(2.20) कोशिका के किस भाग में साइटोकाइनेसिस की क्रिया होती है?
(2.21 ) संपर्कयुक्त शब्दों का जोड़ा नीचे दिया गया है। पहले जोड़े के आधार पर, दूसरे जोड़े के खाली स्थान को उपयुक्त शब्द से भरें: अलैंगिक प्रजनन : स्पोर : : लैंगिक प्रजनन : ____________
(2.22) मेंडल के विसंकर क्रॉस परीक्षण द्वारा कौन से नियम का प्रतिपादन हुआ?
(2.23) यदि दो संकर लंबे मटर के पौधों के बीच पर परागण किया जाता है तो F1 पीढ़ी में कितने प्रतिशत संकर लंबे मटर के पौधे प्राप्त होंगे?
(2.24) जड़ के शीर्ष पर धनात्मक जलानुवर्तन गति का क्या उद्देश्य है?
(2.25) निम्न चारों पदों में से एक बाकी तीनों का समन्वय उसे खोज कर लिखें:
सेरेब्रम, अंग्र मस्तिष्क, थालामस, हाइपोथालामस।
(2.26) हीमोफिलिया से ग्रसित व्यक्ति की क्या समस्या होती है? उसे लिखें:
विभाग- 'ग'
3. 2-3 वाक्यों में, 17 प्रश्नों में से किन्हीं 12 प्रश्नों का उत्तर दें: 2×12=24
(3.1) पादप एवं जन्तु हार्मोन में निम्न आधार पर अंतर लिखें: उत्पति स्थल, उदाहरण।
(3.2) CSF का पूरा नाम क्या है? यह कहां पाया जाता है?
(3.3) कृषि में खर-पतवार की समस्या के समाधान हेतु तथा कृषि निर्माण में वृद्धि के लिए कृत्रिम पादप हार्मोन के कार्य को निर्णय करें।
(3.4) पक्षी में पंख एवं वायु कोषों की क्या भूमिका है?
(3.5) संकटकालीन हार्मोन क्या है? यह कहां से स्रावित होता है?
(3.6) क्रॉस के माध्यम से दर्शाये कि मानव में लिंग निर्धारण में, पिता तथा माता में कौन अधिक महत्वपूर्ण है?
(3.7) थैलेसेमिया वाहक परिवार में शादी करने से पहले, थैलेसेमिया को रोकने में आनुवंशिक परामर्श की भूमिका को बताएं।
(3.8) प्रभावी तथा अप्रभावी लक्षणों को उदाहरण के साथ स्पष्ट करें।
(3.9) मेंडल ने अपने प्रयोग के लिए मटर के पौधे का चुनाव क्यों किया?
(3.10) एक पीले तथा गोल बीज वाला (Yy Rr) संकर मटर का पौधा कितने प्रकार के गैमिट उत्पन्न कर सकता है? गैमिट के प्रकारों को लिखें।
(3.11) जब एक लंबे और एक बौना मटर के पौधों के बीच संकरण किया जाता है तो F1 पीढ़ी में उत्पन्न सभी पौधे लंबे क्यों होते हैं?
(3.12) कृषि उपज के विकास के लिए संकरण की क्या भूमिका है? समझाएँ ।
(3.13) एक जंतु कोशिका के कोशिका विभाजन में केंद्रक विभाजन के पश्चात् यदि साइटोकाइनेसिस की क्रिया नहीं होगी तो क्या होगा?
(3.14) DNA तथा RNA में निम्र आधार पर अंतर लिखें: स्थिति, कार्य, नाइट्रोजन युक्त क्षार, संरचना।
(3.15) अर्धसूत्री कोशिका विभाजन से क्या समझते हैं? मानव के किस कोशिका में यह विभाजन पाया जाता है?
(3.16) कोशिका चक्र क्या है? कोशिका चक्र की सबसे लंबी अवस्था का नाम बताएं।
(3.17) जंतु कोशिका में साइटोकाइनेसिस की क्रिया को समझाएं।
विभाग- 'घ'
4. नीचे दिए हुए 6 प्रश्नों या उनके विकल्पों के उत्तर दें। 5x6 = 30
(4.1) मनुष्य के नेत्रगोलक के अनुद्धैर्य काट का स्पष्ट चित्र बनायें तथा निम्न भागों का नामांकन करें: कौराएड, दृष्टि तंत्रिका, आइरिस, पीत बिन्दु ।
अथवा, एक तंत्रिका कोशिका (न्यूरॉन) का स्पष्ट चित्र बनायें तथा निम्न भागों का नामांकन करें: डेन्ड्रोन, एक्सॉन, सेल वॉडी, नोड ऑफ रेनवियर।
(4.2) इंसुलिन कहां से स्रावित होती है? इंसुलिन के दो कार्य लिखें। एड्रिनल ग्रंथी से स्त्राविक हार्मोन का नाम एवं कार्य बतायें। प्रोजेस्टरान के तीन कार्यों को लिखें।
अथवा, हार्मोन की कोई चार विशेषताएं बताएं। थायराइड ग्रंथी से स्त्रावित होने वाले हार्मोन के नाम बताएं।
(4.3) कोशिका विभाजन के दो महत्व को बताएं। क्या होता है जब एक कोशिका अपने विभाजन पर नियंत्रण खो देती है?
अथवा, क्रोमोजोम (गुणसूत्र) क्या है? यूकैरियोटिक क्रोमोसोम की संरचना का वर्णन कीजिए।
(4.4) समसूत्री विभाजन का क्या महत्व है? कोशिका चक्र की विभिन्न अवस्थाओं को एक चित्र द्वारा प्रस्तुत करें।
अथवा, अलैंगिक प्रजनन की विभिन्न विधियों का वर्णन करें।
(4.5) मेंडल ने एक संकर संकरण के प्रयोग में F1, पीढ़ी में सभी मटर के पौधों के लंबे होने की व्याख्या किस प्रकार किया? उसी प्रयोग में F2 पीढ़ी में लंबा और बौना का अनुपात 3:1 होने की व्याख्या किस प्रकार से किया?
अथवा, द्विसंकर संकरण से क्या समझते हैं? मेंडल के द्विसंकर संकरण प्रयोग को चेकर बोर्ड की सहायता से समझाएं एवं प्रयोग के परिणाम के आधार पर F2 पीढ़ी का फीनोटिपिक अनुपात बताइए। (4.6) वर्णांधता क्या है? यदि एक सामान्य महिला की शादी एक वर्णांध पुरुष के साथ हो तो उनके पुत्रों के वर्णांध होने की संभावना कितनी प्रतिशत है? क्रॉस द्वारा दिखाएं।
अथवा, संकर किसे कहते हैं? यदि एक संकर काले बाल वाले गिनीपिग (Bb) को सफेद बाल वाले गिनीपिग (bb) से संकरण कराया जाता है, तो F1 पीढ़ी में गिनीपीग का फीनोटाइप क्या होगा।
===
Thank you. Share with your friends.
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...