औरैया :- शान्ति पूर्ण MLC चुनाव के लिए चार जोनल व सात स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात।
औरैया // MLC चुनाव के लिए स्थानीय MLC निर्वाचन क्षेत्र इटावा फर्रुखाबाद का मतदान शान्तिपूर्ण तरीके से कराने के लिए ADM ने चार जोनल, सात स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा सात माइक्रो आर्ब्जवर नियुक्त किए हैं इनका प्रथम प्रशिक्षण 30 मार्च व दूसरी पांच अप्रैल को कलक्ट्रेट सभागार में होगा ADM रेखा एस चौहान ने बताया कि स्थानीय MLC चुनाव को होने वाले चुनाव को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं चुनाव में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को दायित्व सौंप दिए गए हैं आठ अप्रैल को सुबह 10 बजे से कलक्ट्रेट परिसर से मतदान के लिए सामग्री एवं अन्य आवश्यक अभिलेख पीठासीन अधिकारी प्राप्त करेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट की देखरेख में निर्धारित स्थलों के लिए प्रस्थान करेंगे नौ अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा मतदान के बैलेट पेपर फर्रुखाबाद स्थित स्ट्रांग रूम भेजे जाएंगे माइक्रो आब्जर्वर आठ अप्रैल को पोलिंग पार्टियों के साथ रवाना होंगे चुनाव शान्तिपूर्ण हो इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।
ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...