खुशखबरी : इलाहाबाद विश्वविद्यालय PG एडमिशन 2021-2022 के लिए इन इन काॅलेज में आखिरी मौका, इन इन विषयों में मिलेगा सीधे प्रवेश


ALLAHABAD UNIVERSITY: इलाहाबाद विश्वविद्यालय एडमिशन सत्र 2021-2022 के अंतर्गत एक आखिरी मौका इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक काॅलेज राजर्षि टंडन गर्ल्स काॅलेज व आर्य कन्या गर्ल्स डिग्री काॅलेज ने दिया है। इसके बाद दाखिले की खिड़की बंद हो जाएगी। बताते चलें कि दोनो काॅलेजेज महिला महाविद्यालय है अत: सिर्फ छात्राओं का ही नामांकन हो सकता है। 

RT काॅलेज में उपलब्ध विषय -

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक महिला काॅलेज RT काॅलेज में PG के अंतर्गत MA HINDI व MA POLITICAL SCIENCE के अंतर्गत छात्राओं को सीधे दाखिला मिल सकता है। जिसके लिए छात्रा के पास इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा का परिणाम होना चाहिए।

आर्यकन्या काॅलेज में उपलब्ध विषय -

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक महिला महाविद्यालय आर्य कन्या डिग्री काॅलेज में PG के अंतर्गत ECONOMICS, EDUCATION, ENGLISH, HINDI, MED & MOD HISTORY, MUSIC (VOCAL), POLITICAL SCIENCE, SANSKRIT व SOCIOLOGY के अंतर्गत छात्राओं को सीधे दाखिला मिल सकता है। जिसके लिए छात्राओं के पास इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा का परिणाम होना चाहिए।

दोनो काॅलेजेज में फीस -

RT काॅलेज PG FEES : 4600 एक साल

ARYA KANYA काॅलेज PG FEES: लगभग 5000 एक साल

कब तक और कहाँ होगा एडमिशन -

RT काॅलेज में एडमिशन के लिए छात्राओं को इस सप्ताह के कार्य दिवसो पर काॅलेज कार्यालय मालवीय नगर प्रयागराज जाना होगा वही आर्य कन्या डिग्री काॅलेज के लिए काॅलेज के एडमिशन काउंटर पर जाना होगा।

नाॅन सब्जेक्ट के छात्राएँ भी कर सकती है संपर्क -

बताते चलें कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रवेश के लिए इच्छुक उपलब्ध विषयों में नाॅनस्ब्जेक्ट की भी छात्राएँ संपर्क कर सकती है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा समिति के अनुसार सभी विषयों मे काॅलेज व कैंपस में निर्धारित सीट होता है।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online