Punjab Assembly Election : आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अजीत सिंह कोहली ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को हराया


पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अजीत सिंह कोहली ने पटियाला सीट पर राज्य के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को हरा दिया है।पटियाला सीट पर सबकी नजरें टिकी थीं।चुनाव से ठीक पहले कैप्टन ने पंजाब लोक कांग्रेस नाम से अपनी पार्टी बनाई थी। इसके बाद वे बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव में उतरे थे। अजीत पाल सिंह कोहली पूर्व मेयर रहे हैं। उनके परिवार से जुड़े लोग शिअद (बादल) की पार्टी के साथ चुनाव लड़ते रहे हैं। इस बार कोहली आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे थे।यह भी पढ़े : ये है योगी आदित्यनाथ का जलवाः गोरखपुर के चुनाव परिणाम जानकर उड़ेंगे अखिलेश के होशकैप्टन को हराने वाले अजीत पाल सिंह कोहली शिरोमणि अकाली दल के पुराने वफादार कोहली परिवार के पुत्र हैं। लेकिन उन्होंने इस बार शिअद छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होकर सभी को चौंका दिया था। तीन बार विधायक रहे सरदारा सिंह कोहली के बाद उनके पुत्र सुरजीत कोहली शिअद से दो बार विधायक व एक बार मंत्री रहे थे। वहीं अजीत पाल बादल सरकार के समय मेयर रह चुके हैं। कोहली परिवार के मजबूत राजनीतिक आधार ने समीकरण बदल दिया है।यह भी पढ़े : भले ही यूपी में बन रही हो योगी आदित्यनाथ की सरकार, लेकिन यहां अखिलेश यादव ने दिया बड़ा झटका, जानिए कैसेपिछले साल सितंबर में कांग्रेस द्वारा सीएम पद से हटाए जाने के बाद, पटियाला के मौजूदा विधायक कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी नवगठित पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़े। कप्तान के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार विष्णु शर्मा और आप उम्मीदवार अजीत पाल सिंह कोहली थे

 ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online