RRB GROUP D NTPC : रेलवे ग्रुप डी और एनटीपीसी परीक्षाओं के रद्द होने की खबरें, जानिए पूरा ब्यौरा


RRB GROUP D & NTPC RECRUITMENT : रेलवे की सबसे चर्चित भर्तियों में शुमार रेलवे ग्रुप डी और एनटीपीसी को लेकर चर्चाएं एक बार फिरसे तेज़ हो गयी हैं और 04 मार्च आते ही रेलवे ग्रुप डी और एनटीपीसी भर्ती के लाखों अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं। रेलवे भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों का कहना है कि 04 मार्च आ गया है और अभी तक सरकार ने ग्रुप डी भर्ती और एनटीपीसी रिजल्ट पर अपने फैसले का ऐलान नहीं किया है। गुस्साए उम्मीदवारों ने हैशटैग  #RRB_exam_date_do #RRBGroupD #RRBNTPC_1student_1result के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए मांग किया कि रेल मंत्रालय कमेटी की रिपोर्ट पर आज अपना निर्णय बताए। आपको बता दें कि RRB NTPC Results को लेकर कुछ दिनों पूर्व ही हिंसक प्रदर्शन हुए थे और उसके बाद रेलवे ने एक कमेटी गठित की थी।

अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार ग्रुप डी सीबीटी (RRB GROUP D CBT) व एनटीपीसी (RRB NTPC) रिजल्ट पर न सिर्फ अपना फैसला बताए बल्कि दोनों परीक्षाओं की तिथियों का भी ऐलान करे। आपको बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी और रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षाओं पर रोक लगाने के बाद आरआरबी ने आक्रोशित अभ्यर्थियों की आपत्तियों पर विचार करने के लिए पांच सदस्यीय उच्च अधिकार प्राप्त समिति का गठन किया था। इस समिति को 04 मार्च तक अपनी रिपोर्ट पेश करनी थी। इस समिति की सिफारिश के आधार पर रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी में दो चरणों व एनटीपीसी रिजल्ट पैटर्न पर फैसला लेगा।

रद्द हुई परीक्षा की खबरें -

सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी खबरें चल रही हैं जिनमें यह बताया जा रहा है कि रेलवे ग्रुप डी भर्ती और एनटीपीसी की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। आपको बता दें कि इस तरह की कोई भी खबर नही है और न ही ये दोनों परीक्षाएं रद्द हुई हैं। 04 मार्च को संबंधित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौप दी है और अब जल्द ही अंतिम फैसला आ जाएगा।

हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें - 

आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सबसे तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online