TATA IPL 2022 : सुरेश रैना के IPL टीम में शामिल होने की बात हुई स्प्ष्ट, समझिये क्या है सत्यता


TATA IPL 2022 : सुरेश रैना का जिन्हें मिस्टर आईपीएल कहा जाता है जो पूरे विश्व में एक बहुत बड़ा नाम है ऐसा इसलिए क्योंकि सुरेश रैना का क्रिकेट का कैरिएर बहुत ही शानदार रहा है और क्योंकि सुरेश रैना ने अपने अभी तक के क्रिकेट के कैरिएर में काफी लोगो के दिलो पर राज किया है और काफी नाम कमाया है। सुरेश रैना के बारे में बोला जाता है कि उनसे बहतरीन टी-20 खेल का खिलाड़ी पूरी दुनिया मे कोई भी नही है और यह बात उनके आंकड़ों से पता भी चलती है। सुरेश रैना के आईपीएल के कैरिएर बहुत ही शानदार रहा है और उन्होंने लगभग अपना पूरा आईपीएल धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स में रहते हुए खेला है भले ही थोड़े समय के लिए उन्होनें गुजरात लायंस के लिए समय दिया हो। इस साल 2022 का जो आईपीएल ऑक्शन हुआ है जिंसमे धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स ने रैना को अपनी टीम में शामिल नही किया और उनके लिए बोली भी नही लगाई जो वास्तव में सभी को चौकाने वाला निर्णय था।

आईपीएल के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी रैना पूरे आईपीएल में अनसोल्ड रहे हैं लेकिन कुछ ऐसी खबरें आ रही हैं कि चेन्नई के छोड़ने के बाद विराट कोहली की आरसीबी रैना को अपनी टीम में शामिल करेगी अगर साफ शब्दों में कहें तो सुरेश रैना अब चेन्नई से नही बल्कि विराट कोहली की आरसीबी की तरफ से खेलते हुए नज़र आ सकते है। आइये आपको बताते हैं क्या है पूरी खबर।

रिप्लेसमेंट के तौर पर हो सकते हैं शामिल -

आईपीएल ऑक्शन बीत जाने के बाद कोई खास विकल्प नही होता कि किसी भी खिलाड़ी को ले लिया जाए क्यों कि यह नियमों का उलंघन करता है लेकिन रिप्लेसमेंट के रूप में किसी खिलाड़ी को शामिल करने की इजाजत है लेकिन इसके लिए कई नियमों को मानते हुए एक लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। अब देखना यह होगा कि सुरेश रैना को टीम में शामिल करने के लिए कुछ होता है या इसी तरह से रैना की कमी हर किसी को चुभती ही रहने वाली है।

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों का सच -

कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तमाम पोस्ट्स वायरल हो रही हैं जिसमें सुरेश रैना को तमाम टीमों के साथ जोड़ा जा रहा है और बताया जा रहा है कि ये फला टीम में शामिल हो गए हैं। फिलहाल इस खबर में किसी भी प्रकार की सत्यता नही हैब और रैना किसी भी टीम में शामिल नही हुए हैं। सुरेश रैना भले ही इस TATA IPL के ऑक्शन में नही बिके और वे अनसोल्ड रह गए जिसका दुख उनके करोड़ों फैन्स को है लेकिन सत्यता यही है कि यह केवल एक अफवाह है।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online