UGC-NET-JRF : परिणाम को लेकर छात्रों ने लगाया नियम तोड़ने का आरोप, PM तक को लिखा पत्र, जानिए किस नियम की बात कर रहे छात्र


UGC : NET-JRF का परिणाम इसी महीने 19 फरवरी 2022 को National Testing Agency (NTA) ने जारी किया है। ज्ञात हो कि UGC-NET December 2020 और UGC-NET June 2021 दोनो को मर्ज किया गया था। अब दोनो साइकल परीक्षाओं को एकसाथ कराने के बाद परिणाम जारी कर दिए गए है। लेकिन छात्र-छात्राओं में असंतोष नजर आ रहा है और छात्र-छात्राओ ने नियम को तोड़ने का आरोप UGC पर लगाया है। आइए जानते है छात्र-छात्राओं ने किस नियम को तोड़ने की बात कही है।

जब दो साइकल मर्ज तो परिणाम दोगुनी क्यों नहीं -

छात्र-छात्राओं का कहना है कि जब UGC-NET DECEMBER 2020 व UGC-NET JUNE 2021 को मर्ज कर परीक्षा कराया गया तो परिणाम दोगुनी क्यो नही जारी की गयी। छात्र-छात्राओं ने कहा कि एक साइकल में 6 प्रतिशत NET व 1 प्रतिशत JRF चयनित होते है। इस तरह से दो साइकल के लिए 12 प्रतिशत NET व 2 प्रतिशत JRF चयनित होने चाहिए। लेकिन UGC ने अपने ही नियम की अवहेलना की है।

साल में दो बार आयोजित होती है UGC NET -

बताते चलें कि साल में UGC-NET की परीक्षाओ को दो बार आयोजित किया जाता है। मौजूदा समय में UGC-NET में 81 विषयों में NET-JRF करने का ऑप्शन उपलब्ध है। 19 फरवरी के जारी परिणाम वाले साइकल के लिए 12 लाख 66 हजार 5 सौ 9 छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया था, उसमे 6 लाख 71 हजार 2 सौ 88 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दिया और 52 हजार 8 सौ 57 छात्र-छात्राओं ने UGC-NET को उत्तीर्ण किया।

प्रधानमंत्री मोदी तक को लिखा पत्र -

भास्कर के एक रिपोर्ट के अनुसार छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगायी है। सोशल मीडिया पर भी छात्र-छात्राओं के प्रतिक्रिया देखने को मिल रहे है। छात्र-छात्राओ का कहना है कि कोरोना की संकट से गुजर रहे इस समय मे UGC ने छात्र-छात्राओं के साथ मजाक किया है। इससे छात्र-छात्राओं का एक साल बर्बाद हो जाएगा। अगर UGC संज्ञान नही लेता है तो मजबूरन हमे न्यायालय के शरण में जाना पड़ेगा।

बाकी हर छोटी बड़ी अपडेट के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल व वेबसाइट के खबरों से अपडेट रहिए। टेलीग्राम का लिंक नीचे हरे रंग के पट्टी मे दिया है जहाँ जुडकर आप तेज अपडेट पा सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online