UP BOARD EXAM : यूपी बोर्ड परीक्षाओं का टाइमटेबल हुआ जारी, देखिए फाइनल परीक्षा का पूरा शेड्यूल


UP BOARD EXAM : देश के सबसे बड़े बोर्ड परीक्षा की तिथियां लंबे इंतजार के बाद अब घोषित कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) द्वारा जारी सूचना के अनुसार यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षाएं 24 मार्च से 11 अप्रैल 2022 तक चलेंगी वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक चलेंगी। परीक्षा के पहले दिन 24 मार्च को दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों का पहला पेपर हिन्दी का होगा। जो छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वह आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से परीक्षा का पूरा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। फिलहाल हम आपको नीचे पूरा विवरण दे रहे हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल -

हिन्दी - 24 मार्च 2022
गृह विज्ञान - 26 मार्च 2022
पेंटिंग आर्ट - 28 मार्च 2022
कम्प्यूटर - 30 मार्च 2022
अंग्रेजी - 1 अप्रैल 2022
सामाजिक विज्ञान - 4 अप्रैल 2022
विज्ञान - 6 अप्रैल 2022
संस्कृत - 8 अप्रैल 2022
गणित - 11 अप्रैल 2022


यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल -

हिन्दी - 24 मार्च 2022
भूगोल - 26 मार्च 2022
गृह विज्ञान- 28 मार्च 2022
पेंटिंग आर्ट - 30 मार्च 2022
अर्थशास्त्र - 1 अप्रैल 2022
कंप्यूटर - 4 अप्रैल 2022
अंग्रेजी - 6 अप्रैल 2022
रसायन विज्ञान / इतिहास - 8 अप्रैल 2022
शारीरिक शिक्षा - 11 अप्रैल 2022
गणित / बॉयोलॉजी - 13 अप्रैल 2022
भौतिक विज्ञान - 15 अप्रैल 2022
सामाजिक विज्ञान - 18 अप्रैल 2022
संस्कृत - 19 अप्रैल 2022
नागरिक शास्त्र - 20 अप्रैल 2022

आपकी जानकारी के लिए आपको एक विशेष बात बता दें कि साल 2022 में यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के लिए 51 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 दिसंबर को समाप्त होने तक हाईस्कूल के लिए 27 लाख 83 हजार और इंटरमीडिएट के लिए 23 लाख 91 हजार छात्रों ने अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की है। 

UPMSP ने विद्यार्थियों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर -

साल 2022 में यूपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया जा रहा है। हालांकि, बीते दो वर्षों से स्कूल बंद होने की वजह से छात्र-छात्राएं परीक्षाओं को लेकर काफी तनाव में हैं। ऐसे में इस वर्ष यूपी बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इनकी मदद से विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के हर विषय के सब्जेक्ट एक्सपर्ट से जुड़कर संबंधित विषय के डाउट्स क्लियर कर सकते हैं।

क्या हैं ये हेल्पलाइन नंबर्स -

केमिस्ट्री - 8175057255, 9411931429, 9695478418, 9415918233 15 , भौतिक विज्ञान - 9458663925, 9451132490, 9415526808, 9415088546 , हिन्दी - 8090025571, 9838766161, 8299072317 , अंग्रेजी - 7376072424, 7007722312, 7355046682 , गणित - 9454552323, 9411561670, 9140834158 , जीव विज्ञान - 8931056469, 9415901879, 9935735350 , वाणिज्य - 9452046870, 9410650652

हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें - 

आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सबसे तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online