UP TET RESULT : यूपी टीईटी रिजल्ट हुआ जारी या होने वाला है जारी, PNP प्रयागराज ने क्या दिया संकेत


UPTET RESULT 2022 : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपी टीईटी परीक्षा (UP TET Exam) को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह है और बीते 23 जनवरी 2022 को सकुशल संपन्न हुई इस परीक्षा में सम्मिलित हुए अभ्यर्थियों को अब परिणाम की प्रतीक्षा है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET Exam) को लेकर तमाम खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं और ये खबरें अभ्यर्थियों के दिमाग में तमाम प्रकार की शंकाएं पैदा कर रही हैं। इस परीक्षा को लेकर यूपी डीएलएड (UP DELED) की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई थी जिसको लेकर अभ्यर्थियों को आपत्ति करने का मौका भी दिया गया था जिसकी अंतिम तिथि 01 फरवरी 2022 निर्धारित की गई थी। लाखों अभ्यर्थियों की नज़र अब UP TET परीक्षा के परिणामों पर टिकी है और अब अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी अपडेट आ रही है।

UPTET रिजल्ट जारी किए जाने की खबरें -

पिछले 24 घंटों से UPTET EXAM के रिजल्ट जारी किए जाने की खबरें चल रही हैं और तमाम मीडिया पोर्टल्स इस तरह की खबरें चला रहे हैं कि UPTET का रिजल्ट जारी कर दिया गया है और इस तरह की खबरें अभ्यर्थियों में तेज़ी से वायरल हो रही है। सबसे पहले यह समझ लें कि अभी कोई भी परिणाम जारी नही हुआ है और इस तरह की जो भी खबरें चल रही हैं वे आपको भ्रमित कर रही हैं। रिजल्ट जारी किए जाने की खबरों को लेकर हमारी टीम ने अच्छे तरह से पड़ताल की है और इस निष्कर्ष पर पहुँची है कि परिणाम जारी नही किया फय है। फिलहाल रिजल्ट जारी किए जाने को लेकर जद्दोजहद जारी है और इसे जल्द ही जारी किया जा सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि जब भी परिणाम जारी होगा हम सबसे पहले आपको हमारे टेलीग्राम चैनल पर सूचना देंगे। आपको केवल करना इतना है कि हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ना है जिसका लिंक नीचे दिया गया है।

PNP प्रयागराज ने दिए संकेत -

UP TET परीक्षा का प्रबंधन देख रही संस्था PNP Prayagraj द्वारा से संकेत दिया जा रहा है कि परीक्षा के परिणाम 24 मार्च के आसपास जारी किए जा सकते हैं यानी कि अब ज्यादा देर नही होने वाली है परिणाम जल्द ही आने वाले हैं। एकदम से स्प्ष्ट कहना अभी भी मुश्किल है।

हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें - 

आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सबसे तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online