देश में फिर बरपा कोरोना का कहर, एक दिन में 1399 लोगों की मौत, मचा हड़कंप


देश भर में कोरोना संक्रमण के घटते-बढ़ते मामलों के बीच मृतकों की संख्या में 1,399 की अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिसके साथ ही देश में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 523622 हो गयी है। देश में सोमवार को 22,83,224 कोरोना टीके लगाये गये। अभी तक पूरे देश में कोरोना वैक्सीन की 1,87,95,76,423 डोज दी जा चुकी है। ये भी पढ़ेंः योगी सरकार का शख्त आदेश, मंदिर हो या मस्जिद, तय मानकों से अधिक मिली आवाज तो उतारे जाएंगे लाउडस्पीकरकेंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में संक्रमण के 2,483 नये मामले सामने आए। इसी के साथ देश में दर्ज कुल मामलों की संख्या 43,062,569 हो गयी। इस दौरान देश में सक्रिय मामलों में 886 की कमी हुई है, जिससे इनकी कुल संख्या घटकर 15,636 हो गयी है। इसी अवधि में 1,970 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसके साथ ही कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या बढक़र 42523311 हो गयी है। देश में सक्रिय मामलों की दर 0.04 प्रतिशत, रिकवरी दर 98.75 फीसदी तथा मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत पर है। ये भी पढ़ेंः हैवान बने रूसी सैनिक, मारने से पहले यूक्रेनी महिलाओं के साथ किया ऐसा गंदा कामपिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक 193 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इसके बाद यहां कोरोना मरीजों की संख्या 4168 हो गयी है। इस दौरान 817 लोगों के स्वस्थ होने से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या 18,45,551 हो गयी। इस अवधि में कोविड-19 से एक मरीज की मौत हुई और मृतकों का आंकड़ा बढक़र 26,168 हो गया। हरियाणा में सक्रिय मामलों में 71 की वृद्धि हुई है। राज्य में इस समय 1,851 सक्रिय मामले हैं। इस दौरान 399 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 9,77,293 हो गयी। पिछले 24 घंटों के दौरान यहां कोविड-19 से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों का आंकड़ा 10,618 पर स्थिर रहा। केरल में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में 44 की वृद्धि होने से इनकी संख्या 2,756 हो गयी है। इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 199 बढक़र 64,68,076 हो गयी, जबकि मृतकों की संख्या में 47 की बढ़ोतरी होने से यह आंकड़ा 68,890 पर पहुंच गया है।

 ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online