इसे कहते हैं चमत्कार, लैंडिंग से पहले फट गया था फ्लाइट का टायर, फिर ऐसे बची 150 लोगों की जान
थाई एयरवेज की एक फ्लाइट में सवार 150 यात्री और चालक दल के सदस्य बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (केआईएएल) पर उतरने से पहले बाल-बाल बच गए, क्योंकि फ्लाइट का उतरने से पहले टायर फट गया था। हवाई अड्डे के सूत्रों ने पुष्टि की है कि विमान गुरुवार को बेंगलुरु से बैंकॉक के लिए उड़ान भरेगा।ये भी पढ़ेंः घोर संकट में आई मोदी सरकार! देश के 12 राज्यों में हो रही बिजली से बत्ती गुल256 सीटों वाली उड़ान टीजी 325, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान ने बैंकॉक से उड़ान भरी थी और बेंगलुरु में मंगलवार रात 11.32 बजे उतरी थी। सूत्रों ने बताया कि टायर फटने के बावजूद विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर गया। विशेषज्ञों ने कहा है कि विमान का टायर उड़ान के दौरान ही हवा में फटा, जिसका पता पायलटों को चल गया था। ये भी पढ़ेंः मायावती बोली - वो देश की पीएम या यूपी की सीएम बनना चाहती हैं, कहा- राष्ट्रपति का पद नहीं मंजूरबेंगलुरु हवाई अड्डे के अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों और चालक दल के सदस्यों का बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है। लोगों के विमान से उतारने के बाद इसे निरीक्षण के लिए ले जाया गया। सूत्र बताते हैं कि विमान को बुधवार को बेंगलुरु से बैंकॉक के लिए उड़ान भरनी थी लेकिन घटना के बाद यात्रा रद्द कर दी गई।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...