3 बजे तक उत्तर पुस्तिका नहीं जमा की तो होंगे अनुपस्थित...दूरस्थ स्थान वाले परीक्षार्थी केंद्र पर दें सकेंगे परीक्षा...99 फ़ीसदी परीक्षार्थियों ने प्राप्त की उत्तर पुस्तिका

TOP BHARAT 
रायपुर 13 अप्रैल 2022  पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय की वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षाएं 16 अप्रैल से आरंभ होने जा रही है सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा की तैयारियां कर ली गई है ऑनलाइन होने वाली परीक्षाओं को लेकर काफी माथापच्ची पिछले कई दिनों से जारी रही है वही 2 अप्रैल से आरंभ हुई उत्तर पुस्तिका के वितरण के कार्य में लगभग 99% परीक्षार्थियों ने उत्तर पुस्तिका प्राप्त कर ली है केवल 1% परीक्षार्थी अज्ञानता वश उत्तर पुस्तिका प्राप्त नहीं कर पाए इस बाबत भी परीक्षा केंद्रों में व्यवस्था रखी गई है वही विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय के प्राचार्य ने कुलसचिव को एक पत्र लिखा है जिसमें उत्तर पुस्तिका वितरण का कार्य आज दिनांक 13 अप्रैल तक समाप्त की जाने की अपील की गई है साथ में परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की व्यवस्था की मांग की गई है ताकि अफरातफरी के माहौल जैसी स्थितियों से आसानी से निपटा जा सके


उल्लेखनीय है कि 16 अप्रैल से आरंभ होने वाली ऑनलाइन परीक्षा में परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के ईमेल एड्रेस पर प्रश्न पत्र उपलब्ध होंगे या परीक्षा एक पाली में आयोजित होगी सुबह 8:00 से 11 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी तत्पश्चात 3:00 बजे के अंदर उत्तर पुस्तिका परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों को जमा करना होगा 3:00 बजे के पश्चात परीक्षा उत्तर पुस्तिका जमा नहीं ली जाएगी और परीक्षार्थियों को अनुपस्थित घोषित कर दिया जाएगा परीक्षा केंद्र के प्राचार्य ने बताया है कि एक साथ कई पाठ्यक्रम की परीक्षा आयोजित होने जा रही है या पहला मौका है जब एक सत्र में परीक्षा होने जा रही है इसलिए उत्तर पुस्तिका जमा करने वाले परीक्षार्थियों की संख्या काफी अधिक है लगभग 2 से 3000 की संख्या में परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका जमा करेंगे जिसे देखते हुए अशासकीय प्राचार्य ओ महासंघ ने पुलिस सुरक्षा की मांग की है संघ के सचिव डॉ देवाशीष मुखर्जी के मुताबिक परीक्षा उत्तर पुस्तिका संकलन में हड़बड़ाहट के चलते परीक्षार्थी हंगामा कर सकते हैं अवस्था फैल सकती है और अफरा तफरी मच सकती है इसलिए सुरक्षा की मांग की गई है आज कई केंद्रों में दोपहर 3:00 बजे तक उत्तर पुस्तिका के वितरण का काम किया गया है और लगभग 99 प्रतिशत उत्तर पुस्तिका वितरण की जा चुकी है उन्होंने बताया कि कुलसचिव ने प्राचार्य की मांग को स्वीकार किया है और आश्वासन दिया है कि संबंधित परीक्षा केंद्रों में सभी तरह की व्यवस्था को उपलब्ध कराया जाएगा


जबकि ऐसे परीक्षार्थी जो दूरस्थ और ग्रामीण अंचल से परीक्षा के लिए संबद्ध हुए हैं उन्हें किसी प्रकार का व्यवधान में हूं इसलिए परीक्षा केंद्रों में ऑनलाइन परीक्षा दिए जाने की व्यवस्था की गई है और केंद्रों में परीक्षा दे सकेंगे

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online