उत्तर पुस्तिका जमा करने के दौरान मची भगदड़..निर्धारित समय के बाद 5:00 बजे तक ली गई उत्तर पुस्तिकाएं..कई महाविद्यालयों में व्यवस्था में अफरा-तफरी...ऑनलाइन परीक्षा में कुंजी और मोबाइल देख कर लिखें गए उत्तर

रायपुर 16 अप्रैल 2022  पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय सहित राज्य के विश्वविद्यालयों में आज से स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर की ऑनलाइन परीक्षाएं आरंभ हो गई वही परीक्षा मैं उत्तर पुस्तिका जमा करने के दौरान कई महाविद्यालयों में भगदड़ जैसी स्थिति नजर आई यहां तक की महाविद्यालयों में निर्धारित समय दोपहर 3:00 बजे के पश्चात शाम 5:00 बजे तक उत्तर पुस्तिकाएं जमा ली गई साथ में शिक्षक व परीक्षार्थी परेशान होते रहे अधिकांश महाविद्यालयों में काफी भीड़ रही विश्वविद्यालय के तमाम दावे और तैयारियां काम नहीं आई

उल्लेखनीय है कि पंडित रविशंकर शुक्ल विद्यालय सहित राज्य के डॉक्टर हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग और सरगुजा विश्वविद्यालय सहित विश्वविद्यालयों में आज से स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर की परीक्षाएं एक पाली में प्रारंभ हुई घर बैठे उत्तर लिखने की प्रक्रिया के दौरान सुबह 8:00 से 11:00 तक परीक्षा ली गई इस बीच कई परीक्षार्थी इन विश्वविद्यालय के संबद्ध महाविद्यालयों में उत्तर पुस्तिका लेने पहुंचते रहे वही सुबह 8:00 बजे परीक्षा प्रारंभ होने के बाद अधिकांश परीक्षार्थी लिंक नहीं खुलने की शिकायत लेकर महाविद्यालय में परेशान होते दिखाई दिए जबकि निजी महाविद्यालयों ने ऐसे परीक्षार्थियों के लिए व्यवस्थाएं की थी जो दूरदराज के क्षेत्रों से परीक्षा में शामिल हो रहे थे इन विद्यार्थियों के लिए परीक्षा केंद्रों में ही ऑनलाइन परीक्षा देने की व्यवस्था की गई थी जहां पर यह देखा गया कि परीक्षार्थी मोबाइल और कुंजी गाइड लेकर खुलकर परीक्षा में उत्तर लिख रहे थे परीक्षा में निर्धारित 3 घंटे की अवधि के बावजूद परीक्षार्थी 4 घंटे उत्तर लिखते रहे और देर से उत्तर पुस्तिका जमा करने के लिए निर्धारित समय 3:00 बजे तक के पश्चात संबद्ध महाविद्यालयों में उत्तर पुस्तिका जमा करने के लिए पहुंचे इससे  यकायक भीड़ बढ़ गई और अफरा-तफरी मची तपती दोपहर में उत्तर पुस्तिका जमा करने की जल्दबाजी में कई विद्यार्थी आपस में परीक्षा केंद्र में उलझते रहे यहां तक कि कई जगह पर परीक्षार्थियों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी बाद में परीक्षा केंद्र के समन्वयक और शिक्षकों ने परीक्षार्थियों को कक्ष में बैठक व्यवस्था देख कर परीक्षा के उत्तर पुस्तिका को जमा दिया गया शिक्षकों का आरोप है कि परीक्षार्थियों को विश्वविद्यालय ने उत्तर पुस्तिका जमा करने के लिए निर्धारित समय की स्थिति को स्पष्ट नहीं किया था इसीलिए परीक्षार्थी 3:00 बजे के बाद उत्तर पुस्तिका लेकर परीक्षक केंद्र तक पहुंचते रहे


महाविद्यालय के सामने लगा जाम

उत्तर पुस्तिका जमा लेने के बाद सभी परीक्षार्थियों को पावती प्रदान की गई है जो यह स्पष्ट करती है कि आज के प्रश्न पत्र की उत्तर पुस्तिका जमा ली जा चुकी है वही संतुष्टि के बावजूद परीक्षार्थी पावती को लेकर कई तरह के सवाल करते दिखाई दिए ऑफलाइन परीक्षा में यह सारी व्यवस्थाएं का संकट नहीं रहता है और आसानी से उत्तर पुस्तिका जमा लेने और परीक्षा संपन्न कराने के काम कराए जा सकते हैं शिक्षकों कहना है कि इस व्यवस्था में अतिरिक्त कार्य पड़े हैं और कई तरह के जोखिम भी शामिल हो गए हैं
पावती दी गई

उत्तर पुस्तिका जमा लेने के बाद सभी परीक्षार्थियों को पावती प्रदान की गई है जो यह स्पष्ट करती है कि आज के प्रश्न पत्र की उत्तर पुस्तिका जमा ली जा चुकी है वही संतुष्टि के बावजूद परीक्षार्थी पावती को लेकर कई तरह के सवाल करते दिखाई दिए ऑफलाइन परीक्षा में यह सारी व्यवस्थाएं का संकट नहीं रहता है और आसानी से उत्तर पुस्तिका जमा लेने और परीक्षा संपन्न कराने के काम कराए जा सकते हैं शिक्षकों कहना है कि इस व्यवस्था में अतिरिक्त कार्य पड़े हैं और कई तरह के जोखिम भी शामिल हो गए हैं

नकल करने के साथ पूछा कितने पेज में उत्तर लिखना है

ऑनलाइन परीक्षा में परीक्षार्थियों ने कुंजी और गाइड के जरिए खुलकर नकल की और उत्तर लिखिए यहां तक की उत्तर पुस्तिका मैं एक प्रश्न का जवाब कितने पेज में लिखना है इस तरह के सवाल करते रहे और अधिकांश समय गवाया यहां तक कि शिक्षक परीक्षार्थियों को इन प्रश्नों से परेशान रहे

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online