ममता बनर्जी ने तृणमूल से आसनसोल की सीट के लिए शत्रुघ्न सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। बताते चलें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने अभी बिहार कांग्रेस का दामन छोड़ा नहीं है। कांग्रेस नेताओं से जब यह सवाल पूछा गया कि अभी शत्रुघ्न सिन्हा किस पार्टी में हैं? तो उन्होंने भी कहा कि उन्हें खुद भी ये जानकारी नहीं है कि वो कहां हैं और किस पार्टी में हैं। फिलहाल उन्होंने बिहार कांग्रेस को इसकी कोई जानकारी नहीं दी है।
हाइलाइट्स
- बिना बिहार कांग्रेस को बताए शत्रुघ्न सिन्हा ने थामा तृणमूल का दामन
- कांग्रेस बोली- धन्यवाद ममता जी, जब तक रहे पार्टी का एक भी काम नहीं किए
- पार्टी ने बनाया था स्टार प्रचारक, किसी चुनाव में नहीं किया पार्टी का प्रचार
- 'बेटे को पार्टी ने विधानसभा का टिकट दिया उसे भी हार गए, जहां जाएं काम करें'
पटना : बंगाल में एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर 12 अप्रैल को उपचुनाव होना है। इसमें बंगाल की लोकसभा सीट आसनसोल भी शामिल है। ये सीट बाबुल सुप्रियो की वजह से खाली हुई है। ममता बनर्जी ने आसनसोल विधानसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री और मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। इसकी घोषणा उन्होंने ट्वीट के जरिए की है। लेकिन बड़ा सवाल ये कि कांग्रेस को पता नहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने कब छोड़ी? पार्टी के तमाम बड़े नेता शत्रुघ्न के इस दल बदल से हैरानी में हैं।
मदन मोहन झा बोले 'मुझे कोई जानकारी नहीं कहां है शत्रुघ्न सिन्हा'
ममता बनर्जी ने शत्रुघ्न सिन्हा को आसनसोल सीट से उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है इस बारे में जब बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा से पूछा गया तो उन्होंने NBT को बताया कि अभी तक उनके पास शत्रुघ्न सिन्हा के पार्टी छोड़ने की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने NBT के सवाल पर कहा कि 'हमें तो आप से ही जानकारी हो रही है कि शत्रुघ्न सिन्हा तृणमूल से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। मदन मोहन झा ने कहा कि उनके ऑफिशियल बयान के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है।
UP Result Effect : मंत्री मुकेश सहनी की कुर्सी पर खतरा, बिहार बीजेपी के विधायक ने की हटाने की मांग
प्रेमचंद मिश्रा ने दी शॉट गन को दी नसीहत
नवभारतटाइम्स डॉट कॉम ने प्रेमचंद मिश्रा से जानने की कोशिश की कि आखिर शत्रुघ्न सिन्हा ने पार्टी कब छोड़ी? इस सवाल के जवाब में प्रेमचंद्र मिश्रा ने आश्चर्य जाहिर करते हुए कहा कि हमें भी इसकी कोई जानकारी नहीं।' उन्होंने कहा लेकिन अच्छा है जहां जाएं वहां के लिए वो काम करें।' मिश्रा ने कहा, यदि वो जाते हैं तो जाएं मगर इसकी सूचना पार्टी को दे देनी चाहिए थी। प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि 'वो जब तक पार्टी में रहे, तब तक उन्होंने कांग्रेस के लिए कोई काम नहीं किया। मैं उम्मीद करूंगा अब वो जहां जा रहे हैं वहां के लिए कुछ काम करेंगे।'
UP Election Results: बीजेपी की जीत के बाद जोश में हेमा, बोलीं- बुलडोजर के आगे कोई नहीं टिकता
कांग्रेस बोली हमें जीवंत लोग चाहिए।
प्रेचचंद मिश्रा ने कहा 'जो चला गया, उसे भूल जा....' उन्होंने कहा वो जब तक यहां थे पार्टी में उनकी उपयोगिता दिखी नहीं, पार्टी से बेटे को लड़ाया, सिर्फ पार्टी का फायदा उठाया, वो कभी भी सक्रिय रहे नहीं, हमे जीवंत लोग चाहिए। प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा हम उम्मीद करते हैं अब वो जहां जा रहे हैं वो वहां जितने दिन रहेंगे, पार्टी में सक्रिय रहेंगे।'
ममता ने उपचुनाव के लिए शत्रुघ्न सिन्हा, बाबुल सुप्रियो को टीएमसी उम्मीदवारों के रूप में नामित किया
असीत नाथ तिवारी बोले धन्यवाद ममता जी
वहीं, पार्टी के प्रवक्ता असीत नाथ तिवारी ने एक वीडियो जारी करते हुए ममता बनर्जी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैं ममता बनर्जी को शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी में शामिल कराने के लिए शुभकामनाएं देता हूं।' उन्होंने आगे कहा कांग्रेस पार्टी ने उन्हें अपना स्टार प्रचार कर बनाया लेकिन वो एक दिन भी पार्टी का प्रचार नहीं किए।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव: ममता ने आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा को बनाया प्रत्याशी, बालीगंज से चुनाव लड़ेंगे बाबुल सुप्रियो
आसनसोल में 12 अप्रैल को उपचुनाव
बताते चलें कि लोकसभा उपचुनाव में आसनसोल सीट से शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी के उम्मीदवार होंगे। इसका ऐलान खुद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने ट्वीटर हैंडिल से किया है। बालीगंज विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए टीएमसी ने बाबुल सुप्रियो को अपना चेहरा बनाया है। बता दें कि बंगाल में एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर 12 अप्रैल को उपचुनाव होना है। इसमें बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट भी शामिल है, जो बाबुल सुप्रियो की वजह से खाली हुई है। ALL Credit of this post going to https://daillienews.blogspot.com
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...