उतरौला में चोरी के सामान के साथ अभियुक्त हिरासत में
उतरौला(बलरामपुर) प्रभारी निरीक्षक उतरौला अनिल सिंह के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार को थाना कोतवाली उतरौला के उ0नि0 विपुल कुमार पाण्डेय मय टीम के द्वारा वहद ग्राम गोवर्धनपुर से अभियुक्तगण *अच्छन पुत्र बदीउज्जमा निवासी ग्राम कंचनपुर थाना कोत0 उतरौला जनपद बलरामपुर, सोनू पुत्र नमाजी निवासी कंचनपुर गोबर्धनपुर थाना को0उतरौला जनपद बलरामपुर, राहुल पुत्र आगंन प्रसाद निवासी खम्हरिया थाना को0 उतरौला जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया ।
जिनके कब्जे से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 66/2022 धारा 379 भा0द0वि0 एवं मु0अ0सं0 86/2022 धारा 380 भा0द0वि0 में चोरी के सामान बरामद हुए तथा अभियुक्त सोनू पुत्र नमाजी निवासीगण कंचनपुर गोबर्धनपुर थाना को0उतरौला जनपद बलरामपुर के कब्जे से एक अदद 315 बोर अवैध तमंचा व एव अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद होने पर अभियुक्त सोनू उपरोक्त के विरूद्ध नियमानुसार आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर सभी अभियुक्तों को मा0 न्यायालय रवाना किया गया
विदित हो कि अभियुक्त सोनू पुत्र नमाजी निवासीगण कंचनपुर गोबर्धनपुर थाना को0उतरौला जनपद बलरामपुर हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा है जो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार होकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल गया था ।
असग़र अली
उतरौला
ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...