उद्यान और वाहनों पर बैठकर उत्तर लिखना पर लगी रोक....उत्तर पुस्तिका जमा करने के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था के साथ पहुंचे


रायपुर 17 अप्रैल 2022  प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों से संबद्ध महाविद्यालयों में चल रही ऑनलाइन परीक्षा को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं इसमें परीक्षार्थी अब उद्यान या मोटरसाइकिल की सीट पर बैठ कर उत्तर लिखने पर रोक लगा दी गई है यहां तक की परीक्षार्थी के लिए पावती की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है गर्मी को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका जमा करने के लिए निर्धारित समय अवधि के भीतर केंद्र में पहुंचे इस दौरान परीक्षार्थी भोजन और पानी की व्यवस्था स्वयं के साथ रखेंगे उत्तर पुस्तिका जमा करने के लिए केवल परीक्षार्थियों को केंद्र के भीतर प्रवेश करने की अनुमति प्रदान की जाएगी शेष अन्य प्रवेश नहीं कर पाएंगे वही परीक्षा 8:00 से 11:00 के दौरान आयोजित होगी तत्पश्चात 11:00 बजे के बाद परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका लेकर केंद्र पहुंचेंगे और जमा कर पाएंगे

उल्लेखनीय है कि 16 अप्रैल से आरंभ हुई ऑनलाइन परीक्षा में पहले दिन उत्तर पुस्तिका जमा करने के दौरान कई महाविद्यालयों के अंदर अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई थी यहां तक की निर्धारित समय अवधि के बाद भी देर शाम 5:00 बजे तक उत्तर पुस्तिका जमा ली जाती रही जबकि उत्तर पुस्तिका जमा करने के लिए समय 11:00 से 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया है पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से आज ऑनलाइन परीक्षा व्यवस्था को लेकर 10 बिंदुओं की एक गाइडलाइन जारी की गई है इस गाइडलाइन में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका 11:00 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में पहुंचकर जमा कर सकते हैं परीक्षा केंद्र में केवल परीक्षार्थी ही प्रवेश कर पाएंगे और इस दौरान उनके पास प्रवेश पत्र होना अनिवार्य है ऐसे परीक्षार्थी जो पिछले प्रश्न पत्र में किसी मोटरसाइकिल पर बैठकर या उद्यान में बैठकर परीक्षा देते दिखाई पड़े हैं जिस पर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने पूर्णता रोक लगा दी है ऐसा कृत्य करना नैतिक तौर पर ग़लत बताया है यहां तक की उद्यान और मोटरसाइकिल पर उत्तर लिखने की कार्य पर पूर्णता रोक लगा दी है विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इन दिनों गर्मी काफी तेज हो रही है ऐसे में परीक्षार्थी अपनी व्यवस्था के साथ परीक्षा केंद्र उत्तर उत्तर पुस्तिका जमा करने के लिए पहुंचे इसमें भोजन और पानी की व्यवस्था परीक्षार्थी को स्वयं साथ में रखना होगा केंद्र में पहुंचने के बाद व्यवस्था के लिए दबाव नहीं बनाया जा सकता परीक्षा आरंभ होने का समय 8:00 बजे निर्धारित है 8:00 बजे प्रश्न पत्र विश्वविद्यालय के ईमेल एड्रेस और संबद्ध महाविद्यालयों या परीक्षा केंद्रों के ईमेल एड्रेस में उपलब्ध करा दिए जाते हैं जिसे विद्यार्थी डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते हैं उत्तर लिखने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा जारी उत्तर पुस्तिका ही मान्य की जाएगी बाजार से खरीदी गई उत्तर पुस्तिका मान्य नहीं की जाएगी विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि पिछले प्रश्न पत्र के दौरान कई परीक्षार्थी बाजार से खरीदी गई उत्तर पुस्तिका लेकर जमा करने पहुंचे थे ऐसे परीक्षा को अमान्य कर दिया जाएगा इस वर्ष साफ तौर पर रविशंकर विश्वविद्यालय द्वारा जारी उत्तर पुस्तिका पर ही उत्तर लिखने की वैधता वैधता दी गई है उत्तर पुस्तिका जमा करने के लिए  परीक्षा केंद्रों के निर्धारित कक्ष में पंक्ति मैं खड़ा रहकर उत्तर पुस्तिका जमा करना है पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय ने यह भी कहा है कि परीक्षार्थी ऑनलाइन परीक्षा के दौरान किसी ऐसी गतिविधि का उपयोग ना करें जो परीक्षा के लिए अमान्य हैं पिछले प्रश्न पत्र में कई परीक्षार्थी प्रश्न पत्र प्राप्त करने के बाद उत्तर लिखने के लिए पूंजी या गाइड का प्रयोग करने की सूचना प्राप्त हुई है जिसे नकल की श्रेणी में माना जाएगा

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online