देश में बिजली संकट के बीच कोयला लदी मालगाड़ी पटरी से उतरी, दिल्ली-हावड़ा के बीच रेल यातायात अवरुद्ध


इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के भरथना रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतरने के कारण दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया है. बताया जा रहा है कि ये हादसा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर हुआ. हादसे के बाद पुलिस और रेलवे के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. मालगाड़ी आखिरकार कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुई. इस बात की जानकारी सही तौर पर अभी नहीं मिल पा रही है. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि किसी तकनीकी खामी के कारण यह हादसा हुआ है.यह भी पढ़े : बिहार में भरभरा कर गिरा खगड़िया और भागलपुर को जोड़ने के लिए बन रहा फोरलेन पुलजानकारी के अनुसार भरथना रेलवे स्टेशन और इकदिल रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है. बताया जा रहा है कि मालगाड़ी कोयला लादकर कानपुर से दिल्ली की तरफ जा रही थी. स्थानीय अधिकारी घटना स्थल पर तत्काल पहुंच गए और मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी सूचना मिलते ही घटना स्थल के लिए तत्काल रवाना हो गए. दुर्घटना राहत गाडिय़ों को भी दिल्ली, आगरा, टूंडला एवं झांसी से तत्काल रवाना कर दिया गया है.यह भी पढ़े : देश की सबसे बड़ी साइबर ठगी : बरेली में हुई 3 हजार करोड़ रुपए की साइबर ठगी, चीन से निकला कनेक्शनइस हादसे की वजह से दिल्ली और हावड़ा के बीच रेल यातायात अवरुद्ध हो गया. इस दुर्घटना के दौरान डिब्बों में भरा कोयला बिखर गया और पटरियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं. रेल यातायात आज शाम तक सुचारू होने की उम्मीद है. इस घटना के बाद कई ट्रेनें देरी चल रही है. जिससे भीषण गर्मी में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उधर रेलवे की टीम युद्ध स्तर पर ट्रैक से डिब्बे हटाने का काम कर रही है.

 ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online