गेहूं मड़ाई के दौरान महिला का कटा हाथ
गेहूं मड़ाई के दौरान महिला का कटा हाथ
गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों
अम्बेडकर नगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में गेहूं की मड़ाई करते समय मशीन के पट्टे की चपेट में आने से महिला का हाथ कट गया, घर वालो ने आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शीला देवी पत्नी राम विचारे उम्र 65 वर्ष जो अपने खेत में गेंहूँ की मड़ाई का काम कर रही थी थ्रेसर के नीचे गिरे गेहूं को बटोरने के दौरान उनकी साड़ी थ्रेसर के पट्टे के चपेट में आ जाने से उनका बाया हाथ पूरी तरह से कट गया, मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़ कर ट्रैक्टर को बंद कर महिला को बचाया और निजी वाहन से जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां इलाज चल रहा है।
वहीं दूसरी घटना उपरोक्त थाना क्षेत्र के अंतर्गत इमिलिया यरकी गांव के सीमा पुत्री बब्बन उम्र 20 वर्ष जो अपने घर से खेत की तरफ गेहूं कटाई के लिए जा रहे थे तभी अचानक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने बालिका के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ गया जिससे बालिका का पैर टूट गया। ग्रामीणों ने डायल 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी पहुँचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...