औरैया :- पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पैदल निकल कर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने दिया लोगों को सुरक्षा का भरोसा।
औरैया // पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में नवरात्र एवं रमजान त्यौहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए दिबियापुर व अयाना क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों एवं अर्द्धसैनिक पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण किया तथा लोगों से संवाद कर आम जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया एवं दिबियापुर नगर में क्षेत्राधिकारी सदर सुरेंद्रनाथ यादव व थानाध्यक्ष शशिभूषण मिश्र ने भारी पुलिस बल व अर्धसैनिक बल के साथ थाना दिबियापुर क्षेत्र के मुख्य स्थानों पेट्रोल पंप तिराहा, भगवतीगंज, रेलवे स्टेशन, फफूंद चौराहा, फफूंद रोड व दिबियापुर नहर एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया गया तथा लोगों से संवाद कर आम जनमानस को सुरक्षा का अहसास दिलाया इस दौरान संदिग्ध चार पहिया,दो पहिया वाहनों,व्यक्तियों की चेंकिंग की गई,अतिक्रमण भी हटवाया गया।अयाना में गश्त के दौरान थाना प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे त्योहारों पर किसी भी प्रकार की अराजकता न होने पाए इसी क्रम में पुलिस ने जगह जगह टीमों के साथ मार्च किया।
ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...