गुजरात की मुख्य नदियां कितनी है ?

⇨ गुजरात भारत के पच्छिम में स्थित भारत का प्रमुख राज्य हे। गुजरात उत्तर पूर्व में दादरा और नगर हवेली, दक्षिण में दमन और दीव, दक्षिण पूर्व में महाराष्ट्र, पूर्व में मध्य प्रदेश और अरब सागर जबकि पच्छिम में पाकिस्तानी प्रांत सिंध से लगा हुआ हे। गुजरात में वैसे तो छोटी मोटी कई सारी नदियां हे मगर आज हम इस आर्टिकल में बात करने वाले हे गुजरात की मुख्य नदियों के बारे में। तो उम्मीद हे की आपको यह आर्टिकल पसंद आयेंगा। तो चलो देखते हे गुजरात की मुख्य नदियाँ कितनी है ?

गुजरात की मुख्य नदियां

गुजरात की मुख्य नदियाँ कितनी है ?

1. नर्मदा नदी

नर्मदा नदी भारतीय प्रायद्वीप की सबसे प्रमुख और गुजरात की सबसे बड़ी नदी मानी जाती हे। इस नदी की लम्बाई करीबन 1310 किलोमीटर हे। इस नदी को मध्य प्रदेश और गुजरात की जीवन रेखा भी कहते हे। इस नदी पर गुजरात का सबसे बड़ा बांध भी बनाया गया हे। और उस पर दुनिया की सबसे बड़ा स्टेच्यू भी बनाया गया हे। नर्मदा नदी को रेवा नाम से भी जाना जाता हे। विद्य की पहाड़ियों में बसा अमरकंटक एक वन प्रदेश हे। वहा को नर्मदा नदी का उद्गम स्थान माना गया हे। यह समुद्री तल से 3500 फुट की ऊंचाई पर स्थित हे। नर्मदा नदी रास्ते में भी मंधार तथा दरदी नामक स्थलों को भी आकर्षक रूप देती चलती हे। यह पच्छिमी दिशा में खम्भात की खाड़ी में गिरकर अरब सागर में विलीन हो जाती हे।

2. साबरमती नदी

साबरमती नदी गुजरात की एक प्रमुख नदी हे। इस नदी का उद्गम स्थान राजस्थान के उदयपुर जिले में अरवली पर्वतमालाओ से होता हे। यह नदी राजस्थान और गुजरात में दक्षिण-पच्छिम दिशा में बहती हे। यह नदी 371 किलोमीटर का सफर तय करके अरब सागर की खम्भात की खाड़ी में गिर जाती हे। साबरमती नदी की लम्बाई राजस्थान में 48 किलोमीटर और गुजरात में 323 किलोमीटर हे। इस नदी के तट पर गुजरात राज्य के गांधीनगर और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहर भी बसे हे। 

3. मही नदी

मही नदी गुजरात की प्रमुख नदियों में से एक हे। मही नदी का उद्गम मध्यप्रदेश के धार जिले के समीप मिण्डा ग्राम की विध्याचल पर्वत श्रेणी से हुआ हे। यह नदी दक्षिणी मध्यप्रदेश के धार झाबुआ और रतलाम जिलों तथा गुजरात राजस्थान राज्य से होती हुई खम्भात की खाड़ी द्वारा अरब सागर में गिरती हे। इस नदी की कुल लम्बाई 576 किलोमीटर हे। मही नदी भारत की एक मात्र ऐसी नदी हे जो कर्क रेखा को दो बार काटती हे। मही नदी पर एक जलविधुत ऊर्जा उत्पन करने का एक बांध हे जो गुजरात जे महिसागर जिले में स्थित हे। 

4. मच्छु नदी

मच्छु नदी गुजरात की प्रमुख नदियों में से एक हे। मच्छु नदी का उद्गम स्थान राजकोट जिले में जणदण के समीप पहाड़ो से उत्पन होती हे। और मालिया के समीप कच्छ के रण में समाप्त हो जाती हे। मच्छु नदी की लम्बाई करीबन 130 किलोमीटर हे। 

5. रूपेण नदी

रूपेण नदी गुजरात की प्रमुख नदियों में से एक हे। रूपेण नदी घाटी गुजरात की एक उत्तरी घाटी हे। रूपेण नदी का उद्गम स्थान तारंगा पहाड़ी श्रृंखला से हे। यह नदी गुजरात राज्य के महेसाणा जिले के खेरालु तालुका के पास हे। यह नदी महेसाणा से होकर दक्षिण पच्छिम दिशा में बहती हे। रूपेण नदी की लम्बाई करीबन 156 किलोमीटर हे। यह नदी कच्छ के रण में विलीन हो जाती हे। 

___________

" यह पोस्ट पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद "

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online