यूक्रेन को बर्बाद करने के लिए खतरनाक चाल चल रहा रूस, ब्रिटेन ने किया खुलासा
लंदन। ब्रिटेन ने रविवार को कहा कि रूस अपने सशस्त्र बलों की क्षमता बढ़ाने के लिए उन सैनिकों को शामिल कर रहा है, जो 2012 में सेवानिवृत हो चुका है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया, रूस को हो रहे नुकसान से बचने के लिए रूस 2012 में सेवानिवृत हो चुके सैन्य कर्मियों को फिर से बहाल कर रहा है। यह भी पढ़े :राशिफल अप्रैल 10 : आज बना ग्रहों का शुभ संयोग, इन राशि वालों को महालाभ के योग, पढ़ें संपूर्ण राशिफल उन्होंने कहा, रूस अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने के लिए मोल्दोवा से भी लड़ाकों को शामिल करने का प्रयास कर रहा है। इससे पहले, मंत्रालय ने शनिवार को कहा था कि उत्तरी यूक्रेन से रूसी सैनिकों की वापसी के बाद वहां तबाही के सबूत दे कर गये हैं। मंत्रालय ने कहा कि रूस ने यूक्रेन में विस्फोटकों का इस्तेमाल जारी रखा और आवाजाही को भी बाधित कर रहा है। यह भी पढ़े :Ram Navami Wishes : देशभर में राम नवमी की धूम , राम नवमी के पावन मौके पर शेयर करें ये खूबसूरत संदेश उन्होंने कहा कि रूसी सेना आईईडी का उपयोग लगातार जारी रखा है। रुबिजन में नाइट्रेट एसिड टैंक सहित नागरिकों को को भी लक्षित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन में पूर्ण पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...