हाईवे पर ट्रक में घुसी बाइक, विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे युवक की मौत
वाराणसी के हरिनगर कॉलोनी चंदुआ छित्तूपुर निवासी अजय कुमार मांझी (25) अपने दोस्त लहरतारा छित्तूपुर नई कॉलोनी निवासी सहदेव भारती (22) के साथ शनिवार रात विंध्याचल गया था। रविवार तङके सुबह पूजन के बाद दोनों बाइक से ही वाराणसी लौट रहे थे।सुबह करीब पौने आठ बजे मेहंदीगंज गांव स्थित नेशनल हाईवे पर शीतल पेय कंपनी के समीप बाइक अनियंत्रित हो गई और चलते ट्रक में जा घुसी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे खजुरी चौकी इंचार्ज अभिषेक कुमार राय ने दोनों घायलों को एंबुलेंस द्वारा बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेज दिया।जहां इलाज के दौरान बाइक चालक अजय कुमार की मौत हो गई। तो वहीं उसके साथी की हात गंभीर है। अजय दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा था। हादसे की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...